Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board: मैट्र‍िक-इंटर का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें, ये गलतियां मिलीं तो 14 अगस्‍त तक कराएं सुधार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:49 AM (GMT+05:30)

    बिहार बोर्ड ने वर्ष 2027 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी 14 अगस्त तक अपने विवरणों की जांच ...और पढ़ें

    मैट्र‍िक-इंटर का डमी रजिस्‍ट्रेशन जारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    मैट्र‍िक-इंटर का डमी रजिस्‍ट्रेशन जारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया है।

    पंजीकरण करा चुके विद्यार्थी 14 अगस्त तक अपने विवरण की जांच कर संबंधित विद्यालय या कालेज के माध्यम से ऑनलाइन त्रुटि सुधार करा सकते हैं।

    जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, Matric and Inter Exam 2027 के छात्र-छात्राएं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें। 

    डमी रजिस्‍ट्रेशन कार्ड का सावधानी से करें मिलान 

    उसमें नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो, जाति, आधार संख्या, धर्म, राष्ट्रीयता, जेंडर, संकाय तथा विषय सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करें।

    डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर को छोड़कर परीक्षार्थी से संबंधित अन्य सभी जानकारियां दर्ज रहेंगी। उसे गंभीरता से देखें। 

    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय या कॉलेज के माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन सुधार कराया जा सकता है।

    परीक्षार्थी और माता-पिता के नाम में नहीं होगा संशोधन 

    हालांकि, परीक्षार्थी के नाम और माता-पिता के नाम में एक साथ संशोधन की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर पंजीकरण रद होने की संभावना बनी रहेगी।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थी दोबारा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों का मिलान अवश्य कर लें।

    14 अगस्त के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए इस समय पूरी सावधानी से हर तथ्‍य को देखना चा‍हिए।