Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Heat Wave : बढ़ती गर्मी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मौत; मानें डॉक्टर की सलाह

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 05:03 PM (IST)

    बिहार में बढ़ते तापमान को लेकर लोगों का हाल बेहाल है। स्कूलों में बच्चे लगातार बेहोश हो रहे हैं। बढ़ते तापमान को नजरअंदाज करना इस वक्त खतरे से खाली नहीं ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 10 से शाम चार बजे तक घर से न निकलें बाहर
    2. भीषण गर्मी में ठंडा व छायादार स्थान पर करें आराम
    3. इस सप्ताह मौसम में सुधार की नहीं है संभावना

    संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। जिंदगी बचानी है तो बढ़ते तापमान को नजरअंदाज न करें। ऐसा करना घातक परिणाम दे रहा है। मौसम चक्र में आए बदलाव से जीव जंतु से लेकर मनुष्य परेशान हैं। गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। दो माह से जिस प्रकार का तापमान बना है उससे बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    आसमान से सूर्य अंगारे बरसा रहे हैं। दिन चढ़ते हीं लू एवं हीट वेव का असर होने लगता है। जिन पौधों में सुबह सिंचाई की जाती है वे शाम में मुरझाए और जले हुए दिखते हैं।

    जानवर धूप में जाने से बचना चाह रहे हैं। नजरअंदाज कर धूप में निकलना जानलेवा हो सकता है। धूप में रखे पानी की टंकी में जो उष्मा प्रवाहित हो रही है उसमें चावल तक पक रहा है।

    10 बजे से पहले कर लें घर का कार्य

    मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि जिस प्रकार मौसम का तापमान बढ़ा है उससे आम नागरिक, मजदूर वर्ग, आफिस एवं फील्ड में काम करनेवाले लोगों को दिन में 10 बजे से पहले तथा शाम चार बजे के बाद अपना कार्य करें। खुले स्थान पर निकलने पर लू का शिकार हो जान गंवा रहे हैं।

    जिले व राज्य में भीषण लू का असर है। हर दिन लोगों को हीट वेव से मरने की खबर आ रही है। ऐसे में लोगों को सचेत रहना तथा अन्य को सचेत करना आवश्यक हो गया है।

    छायादार वृक्ष का लें सहारा

    मौसम वौज्ञानिक का कहना है कि तापमान 45 से 49 डिग्री तक जा रहा है। यह तापमान सामान्य लोगों के शरीर सहन करने योग्य नहीं है। जो लोग तापमान को नजरअंदाज कर रहे हैं वे अपनी जान गंवा रहे हैं।

    बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सूती वस्त्र पहनने एवं ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से थोड़ी राहत मिलेगी। छायादार वृक्ष का सहारा अवश्य लें।

    मौसम में बदलाव की नहीं है गुंजाइश : डॉ. अनूप

    जिला कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने बताया है कि राज्य मौसम विभाग के ताजा आंकड़े देख पूरे सप्ताह मौसम परिवर्तन के आसार नहीं हैं। दिन के तापमान में हल्के उतार चढ़ाव के बाद भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

    खबरें और भी

    मानसून दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है जिससे बिहार आने में देर हो सकता है। मौसम सुर्ख व जानलेवा हो सकता है। आवश्यकता है आमजन, किसान धूप में बाहर निकलने से बचें। जानवर एवं पक्षियों को छायादार स्थान पर रखें तथा समय पर पानी पिलाएं। कृषि कार्य शाम एवं रात को करें।

    यह भी पढ़ें-

    Jitan Ram Manjhi : 'जब लिफाफा खोला तो...', MSME विभाग मिलने पर क्या बोले मांझी? पीएम मोदी से ये हुई थी बात

    PM Awas Yojana से घर खरीदने का सपना टूटा, खुद को CEO बताने वाले ने ही कर डाला कांड; पढ़ें कैसे हुई ठगी?