Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM योगी का लालू यादव पर डायरेक्ट अटैक, बिहार में बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 02:07 PM (IST)

    CM Yogi In Bihar उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार की धरती पर पहुंचे। इस दौरान औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैल ...और पढ़ें

    CM योगी का लालू यादव पर डायरेक्ट अटैक, बिहार में बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया (फाइल फोटो)
    CM योगी का लालू यादव पर डायरेक्ट अटैक, बिहार में बोले- ऐसे लोगों को मैंने ठंडा कर दिया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस के लोग अयोध्या में मंदिर बनाते क्या?- सीएम योगी
    2. बिहार में लालू यादव अपने परिवार तक सीमित- सीएम योगी

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। CM Yogi In Bihar उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने औरंगाबाद के रतनुआं मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। 

    रैली के दौरान सीएम योगी ने बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को याद किया। सीएम योगी ने कहा कि जब 500 वर्षों बाद अयोध्या में भगवान राम विराजमान हुए तो उत्साह बिहार में देखने को मिला। नए भारत का नजारा देखना है तो औरंगाबाद के लोग काशी (वाराणसी) का नजारा देखें।

    सीएम योगी ने लालू यादव पर कसा तंज

    सीएम योगी ने लालू यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप संख्या बढ़ाइए, हम उसको आवाज देंगे। देश को सुरक्षा देना मोदी की गारंटी। बिहार में लालू यादव अपने परिवार तक सीमित हैं। उनके परिवार के लिए बिहार में सीटें कम पड़ गई। कांग्रेस और राजद ने देश में समस्या उत्पन्न किया और मैंने उसे सुलझाने का प्रयास किया।

    योगी आदित्यनाथ ने हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद जैसे परिवार की राजनीति करने वाले यूपी में भी है, जिसे मैंने ठंडा कर दिया है। पहले वे भगवान राम को नहीं मान रहे थे और जब मैंने अयोध्या में मंदिर बनवाया तो कहने लगे कि राम सबके हैं।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर में कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर देश में दो कानून लगाया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। उनका नारा था एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। आयुष्मान भारत और जन धन योजना का लाभ सभी को मिल रहा है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस के लोग अयोध्या में मंदिर बनाते क्या?- सीएम योगी

    वहीं, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अयोध्या में मंदिर बनाते क्या? अयोध्या में राम मंदिर के साथ उत्तर प्रदेश में अपराधियों का राम नाम सत्य कराया। अभी तक देश से कचरा समाप्त कराने में समय लगाया और विकसित भारत निर्माण के लिए तीसरी बार आपके बीच आए हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी के लोगों ने सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लिया है। बिहार के लोग 40 सीट जिताएं तो हमलोग 120 का माला 400 के संकल्प के साथ पहनाएंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: डेढ़ लाख नए वोटरों को कैसे रिझाएगा राजद? इस सीट पर प्रत्याशियों के सामने ये चुनौती, ऐसा रहा है रिजल्ट

    Lalu Yadav : 'जनता आंख निकाल लेगी...' लालू यादव ने क्यों कहा ऐसा? राजद प्रमुख ने BJP पर बोला करारा हमला