यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
औरंगाबाद एएसपी स्वीटी पर तमतमाए पूर्व राज्यपाल, बोले- मेरा फोन क्यों नहीं उठाती हो...
Former Governor Spoke To ASP बिहार के औरंगाबाद में पूर्व राज्यपाल और एएसपी के बीच सोमवार को टशन देखने को मिली। फोन नहीं उठाए जाने से नाराज पूर्व राज् ...और पढ़ें

HighLights
- घर पर भी मिलने के लिए 40 मिनट करना पड़ा इंतजार
- डीडीसी आवास पर इंतजार में बैठे रहे पूर्व राज्यपाल कुमार
- चोरी की बढ़ती घटना से शहर के नागरिकों में बढ़ रहा आक्रोश
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार में सोमवार को पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद एएसपी के बीच तू-तू-मैं-मैं जैसी स्थिति बन गई। दरअसल, पूर्व राज्यपाल एएसपी से कानून-व्यवस्था को लेकर बात करना चाहते थे।
पंरतु, वह मिलने का समय नहीं दे रहीं थीं। कार्यालय में भी फोन नहीं उठने के बाद पूर्व राज्यपाल सीधे एएसपी के घर ही पहुंच गए।
ये है पूरा मामला
समय: सुबह के 10 बजे। दिन: सोमवार। स्थान: एएसपी स्वीटी सहरावत (ASP Sweety Sehrawat) का दानी बिगहा स्थित आवास।
अपने आवास से तीन बार फोन करने के बाद जवाब नहीं मिलने पर केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार अपने कुछ समर्थकों के साथ एएसपी के आवास पहुंचते हैं।
आवास के बाहर नागरिकों के साथ पूर्व राज्यपाल साथ खड़े थे। ड्यूटी पर रहे आरक्षी को पूर्व राज्यपाल के आगमन को सूचना दी जाती है। आरक्षी ने आवास पर एएसपी को सूचना दी।
बताया गया कि वे स्नान कर रही हैं। इसके बाद पूर्व राज्यपाल पास में रहे डीडीसी के आवास पर बैठ गए। आधे घंटे बाद सूचना दी गई तो बताया गया कि एएसपी तैयार हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : घात लगाए अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर गए BJP नेता की गला रेतकर की हत्या, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
वाहन से उतरकर पूर्व राज्यपाल से की बात
इसके 15 मिनट बाद एएसपी नीचे आईं और वाहन पर बैठकर जाने लगीं। पूर्व राज्यपाल (Former Governor Nikhil Kumar) के निजी सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह और कांग्रेस नेता चुलबुल सिंह दौड़ते हुए गए।
मिलने का आग्रह किया तो एएसपी ने जवाब दिया कि बोल दीजिए कार्यालय में आ जाएंगे। वह मिलने को तैयार नहीं थीं। बहुत आग्रह के बाद एएसपी ने वाहन से उतरकर पूर्व राज्यपाल से बात की।
उनके साथ बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी अशोक सिंह एवं सेवानिवृत्त दारोगा रामकुमार सिंह थे, जिनके घरों से चोरों ने लाखों के रुपये जेवरात एवं सामान चोरी कर लिए गए थे।
.jpg)
चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे थे पूर्व राज्यपाल
पूर्व राज्यपाल ने एएसपी को बताया कि चोरी के मामले में सफलता न मिलना पुलिस की विफलता है और इससे शहर में दहशत का माहौल है।
उन्होंने बताया कि दो दिनों से मेरे पास करीब 10 से 15 नागरिक चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। यह भी बताया है कि एएसपी किसी का फोन नहीं उठाती हैं। बता दें कि शहर में चोरी की घटना बढ़ गई हैं। अगस्त माह में चोरी की कुल 28 घटनाएं हुई हैं।