विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में सरकारी जमीन बेचकर ठगे ₹6.50 लाख, म्यूटेशन के समय खुला फर्जीवाड़े का राज

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:55 PM (IST)

औरंगाबाद में सरकारी जमीन को निजी बताकर ₹6.50 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। दाखिल-खारिज के दौरान फर्जीवाड़े ...और पढ़ें

सरकारी जमीन बेचकर ठगे ₹6.50 लाख (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

सरकारी जमीन बेचकर ठगे ₹6.50 लाख (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. औरंगाबाद में सरकारी जमीन की फर्जी बिक्री का मामला।

  2. ₹6.50 लाख की धोखाधड़ी, पांच आरोपी नामजद।

  3. दाखिल-खारिज आवेदन से सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े का खुलासा।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जमीन बेचने के नाम पर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कर 6.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी कांती देवी, पत्नी मनोज कुमार साथी, ने मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

उन्होंने कर्मा रोड, रामनगर निवासी रामरूप राम, उनके भाई मिथलेश राम और अशोक राम, गीता देवी तथा उनके भाई शिवपूजन राम को आरोपित किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए गए पैसे

कांति देवी के अनुसार, रामरूप राम ने उन्हें दो डिसमिल जमीन 6.50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। रजिस्ट्री से पहले 5 लाख 70 हजार रुपये रामरूप राम की पत्नी मुन्नी देवी के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। 

कांति ने बताया कि दाखिल-खारिज के लिए आनलाइन आवेदन करने पर पता चला कि जमीन गैरमजरूआ है और उसका डिमांड विक्रेता के पिता के नाम पर चल रहा है। विक्रेता को जमीन से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया, लेकिन उसने दस्तावेज नहीं दिए। रकम वापस मांगने पर भी भुगतान नहीं किया गया। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

कांती देवी के मुताबिक, सदर प्रखंड की बेला ग्राम कचहरी में रामरूप राम ने जमीन बेचने और रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। उसने रकम लौटाने के लिए एक साल का समय मांगा, लेकिन इस दौरान केवल 40 हजार रुपये लौटाए। शेष रकम के लिए वह लगातार टालमटोल कर रहा है। 

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जमीन के लिए रुपये का लेन-देन बैंक खाते के जरिए हुआ है।

यह भी पढ़ें- बिहार के MLA ने मां विंध्यवासिनी को चढ़ाया साढ़े 17 लाख की कीमत का सोने का मुकुट, SBI के लॉकर में रखवाया गया


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।