विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aurangabad News: 14 से 17 जुलाई के बीच होगी JEE और NEET के लिए मॉक टेस्ट परीक्षा, इन छात्रों को मिलेगा मौका

Published: Fri, 11 Jul 2025 03:10 PM (IST)

14 से 17 जुलाई तक IIT JEE और NEET की मॉक टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में ...और पढ़ें

14 से 17 जुलाई के बीच होगी जेईई और नीट की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट परीक्षा। फाइल फोटो
14 से 17 जुलाई के बीच होगी जेईई और नीट की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट परीक्षा। फाइल फोटो

HighLights

  1. IIT JEE मॉक टेस्ट 14-15 जुलाई |
  2. NEET मॉक टेस्ट 16-17 जुलाई |
  3. औरंगाबाद के 55 केंद्रों पर परीक्षा |

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। 14 और 15 जुलाई को आइआइटी जेईई की मॉक टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 व 17 जुलाई को नीट तैयारी को लेकर मॉक टेस्ट परीक्षा ली जाएगी। बताया गया कि सभी परीक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पाली में होगी।

प्रथम पाली की परीक्षा नौ से 11 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 से 01:30 बजे तक व तृतीय पाली की परीक्षा दो बजे से चार बजे तक चलेगी। मॉक टेस्ट परीक्षा 100 अंक की होगी। परीक्षा जिले के 55 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश

परीक्षा की समय अवधी 120 निर्धारित की गई है। परीक्षा को लेकर समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी बीइओ अपने प्रखंड के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मॉक टेस्ट परीक्षा से संबंधित सूचना समयबद्ध अवगत कराए।

इसके साथ ही जिन विद्यालयों में आइसीटी लैब उपलब्ध नहीं है वहां के छात्रों को नजदीक के मध्य विद्यालय में लगाए गए आइसीटी लैब में भेजते हुए मॉक टेस्ट में शामिल कराए।

टेस्ट के लिए पूरी तैयारी

मॉक टेस्ट से पूर्व छात्र-छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न हो न सके। बताया गया कि सभी आइसीटी लैब विद्यालयों में परीक्षा से पूर्व सभी कंप्यूटर चालू होना चाहिए।

साथ ही सभी तकनीकी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर लें। विद्यालयों में निर्धारित तिथि एवं समयानुसार मॉक टेस्ट का सफल क्रियान्वयन कंप्यूटर शिक्षक, आइसीटी इंस्ट्रक्चर के सहयोग से सुनिश्चित कर लें।

इन छात्रों को मिलेगा मौका

11वीं कक्षा पास कर 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विज्ञान संकाय के अधिक से अधिक छात्रों को मॉक टेस्ट में सहभागिता अनिवार्य है। इससे छात्रों को सभी जानकारियों को समझने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- बिहार के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिनों में 154 लोगों को बनाया शिकार

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: देव सूर्य मंदिर के तर्ज पर विष्णु धाम मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, जल्द होगा शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।