विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर: औरंगाबाद में एक बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत, गया में भी गई एक की जान

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM (IST)

औरंगाबाद में रविवार शाम बारिश के साथ वज्रपात की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत ...और पढ़ें

वज्रपात से बालक समेत दो की मौत, दो घायल।
वज्रपात से बालक समेत दो की मौत, दो घायल।

HighLights

  1. वज्रपात से बालक समेत दो की मौत, दो घायल।
  2. देव थाना के बारा खुर्द गांव में युवक की हुई मौत।
  3. रफीगंज थाना के शारदा बिगहा गांव में बालक की मौत से मचा कोहराम।
  4. घायल दो ग्रामीणों का अस्पताल में चल रहा उपचार।

जागरण टीम, औरंगाबाद: औरंगाबाद में रविवार शाम हुए बारिश के साथ वज्रपात से तीन अलग-अलग घटना में बालक समेत दो की मौत हो गई तथा दो ग्रामीण घायल हो गए। पहली घटना रफीगंज थाना क्षेत्र शारदा बिगहा गांव में हुई। वज्रपात से पिंटू यादव का 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गई।

स्वजनों ने बताया कि मनीष खेत की तरफ गया हुआ था। बारिश होने के कारण पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। यहां वज्रपात की चपेट में आ गया।

इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना पर स्वजन आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में स्वजन चीत्कार मार रोने लगे।

मवेशी चरा रहे युवक की मौत

दूसरी घटना देव थाना क्षेत्र के बारा खुर्द एवं बरहेता गांव के बीच बधार में घटी। वज्रपात से बारा खुर्द गांव निवासी राजकुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। साथ मे रहे बरहेता गांव टोले अहीर बिगहा गांव निवासी बलिंद्र कुमार घायल हो गए।

बताया जाता है कि दोनो बधार में पशु चरा रहे थे। बारिश शुरू होने के बाद पेड़ नीचे खड़े हो गए। वज्रपात में दोनों चपेट में आ गए। हरेंद्र की मौत मौत हो गई, जबकि हरेंद्र घायल हो गए। हरेंद्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

रफीगंज में घायल हुआ किसान

तीसरी घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा पूर्वी गांव में घटी। वज्रपात से किसान घायल हो गए। घायल जगदेव यादव का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना के बाद शारदा बिगहा एवं बारा खुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है।

गया में वज्रपात से एक की मौत

संवाद सूत्र, डुमरिया (गया)। गया में रविवार दोपहर से हो रही बारिश के बाद शाम के समय आकाशीय बिजली बिजली की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, डुमरिया के सेवरा पंचायत के नगहरी निवासी 52 वर्षीय प्रमोद चंद्रवंशी अपने जानवर और खेती देखने बांध की तरफ गए हुए थे। बारिश होने पर अपना घर वापस आ रहे थे।

इसी बीच वज्रपात होने से मौत हो गई। अंचलाधिकारी को सूचना देने के बाद अंचल नाजिर आकर पीड़ित परिजन से मिले और मैगरा थाना को सूचना दिया गया। शव पोस्मार्टम के लिए गया मगध मेडिकल भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।