औरंगाबाद में सड़क हादसे में ममता कार्यकर्ता की मौत, ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गोह थाना क्षेत्र में एसएच-68 पर जाजापुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में ममता कार्यकर्ता सुकांति देवी की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा र ...और पढ़ें
-1769767057718_m.webp)
रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
गोह में सड़क दुर्घटना में ममता कार्यकर्ता की मौत।
ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।
इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में निधन।
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर जा रही एक महिला की मौत हो गई।
यह हादसा एसएच-68 शिवगंज–हैदराबाद मुख्य सड़क पर जाजापुर गांव के समीप हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुंजहड़ा गांव निवासी नरेश दास की 52 वर्षीय पत्नी सुकांति देवी की मौत हुई है। घटना में उसके पुत्र घायल हुआ है। महिला स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ममता कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं।
महिला के पुत्र सन्नी कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम वह अपनी मां को बाइक से ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे। जाजापुर बराज के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुकांति देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्वजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गोह पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गयाजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद से महिला के परिवार में शोक पसरा हुआ है।