औरंगाबाद में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, छह दमकल की 9 घंटे की मशक्कत के बाद काबू
औरंगाबाद के दुर्गा पथ पर एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है, पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग को नौ घं ...और पढ़ें

आग बुझाते दमकल कर्मी
HighLights
प्रखंडों से मंगवाए गए थे छोटे-बड़े छह दमकग
लाखों रुपये के ऊनी समेत अन्य कपड़े जलकर राू
आग बुझाने में लगे रहे विभाग के दो दर्जन कर्मी
संवाद सूत्र, दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर के दुर्गा पथ स्थित एक कपड़ा गोदाम में सोमवार की आधी रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा इलाका धुएं की चपेट में आ गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग शॉर्ट-सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि आग बाहर से लगी हो सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के पसीने छूट गए। कुल छह दमकल लगाए गए, जिनकी मदद से करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गोदाम श्री केवल कपड़ा दुकान का बताया जा रहा है, जिसके संचालक गुप्तेश्वर प्रसाद हैं।
उनकी मुख्य दुकान बजाजा रोड में है, जो दुर्गा पथ तक फैली हुई है। दुकान के पीछे दो मंजिला गोदाम बना हुआ था, जिसमें ऊनी और विभिन्न प्रकार के कपड़े बड़ी मात्रा में रखे थे।
अग्निशमन विभाग के अनुसार आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि अंतिम आकलन अभी बाकी है।
लगभग 700 वर्ग फीट में बने इस गोदाम में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा अधिकांश सामान चंद ही मिनटों में जल गया। प्रधान अग्निक अभिषेक कुमार ने बताया कि रात 12:30 बजे घटना की सूचना मिली और 12:42 बजे पहला दमकल घटनास्थल पर पहुंच गया।
सुबह 10 बजे तक बुझाने का कार्य चलता रहा। विभाग के लगभग दो दर्जन कर्मी राहत व नियंत्रण कार्य में जुटे रहे।
दाउदनगर, औरंगाबाद, रफीगंज, ओबरा, गोह और उपहरा से एक-एक दमकल मंगाए गए। इनमें तीन बड़े और तीन छोटे दमकल शामिल थे।
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग भी जुट गए। स्थानीय नेता नंदकिशोर यादव, पूर्व वार्ड पार्षद रवि रंजन स्वर्णकार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद भी मौके पर मौजूद रहे।
घटना के तुरंत बाद मोहल्ले के लोगों ने प्रारंभिक प्रयास किया और शटर के पास जली सामग्री को बुझाया। उन्हें लगा कि आग शांत हो गई है, लेकिन अंदर से धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
खबरें और भी
दमकल पहुंचने के बाद भी आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू होने में करीब 45 मिनट लगे, क्योंकि शटर नहीं खुल रहा था। अंततः उसे काटकर भीतर प्रवेश किया गया और कई दिशाओं से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
घटना ने इलाके में दहशत के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। जांच जारी है।