Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बिना रिश्वत के कार्यालयों में नहीं हो रहा काम', RJD सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा हमला

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 04:28 PM (IST)

    औरंगाबाद में राजद सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नेताओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत् ...और पढ़ें

    राजद सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पहुंचे नेतागण। (जागरण)
    राजद सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पहुंचे नेतागण। (जागरण)

    HighLights

    1. हत्या, लूट व अपराध की बढ़ी घटनाएं : विधायक
    2. 2025 विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की समीक्षा शनिवार को शहर स्थित अमित होटल सभागार में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने किया। सदस्यता अभियान के प्रभारी सह गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव एवं सह प्रभारी गुलाम रब्बानी उपस्थित रहे।

    तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री

    औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की उपस्थिति में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि राजद से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेता तेजस्वी को सीएम बनाएं।

    बिहार में बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं

    विधायक विनय यादव, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, प्रदेश महासचिव कौलैश्वर यादव, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश सचिव युसूफ आजाद अंसारी, विनय प्रसाद गुप्ता, जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव, डॉ. संजय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला पार्षद शंकर यादव ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट के साथ अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।

    सरकार फेल हो गई है। विकास के कार्य ठप पड़ गए हैं। राजद को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे राजद को बूथ स्तर पर सशक्त बनाएं।

    जिला पार्षद अनिल यादव, महेंद्र मेहता, इंदल यादव, जफर आलम, संजय यादव, संतोष यादव, विकास, सुशील, सुरेंद्र यादव ने सदस्यता अभियान पर चर्चा किया।

    कार्यालयों में दलाल सक्रिय

    उन्होंने कहा कि साथियों की बदौलत हम विधानसभा चुनाव जीत सरकार बनाएंगे। जनता के हित में काम करेंगे। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है। कार्यालयों में बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं हो रहा है। कार्यालयों में दलाल सक्रिय हैं। सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है।

    खबरें और भी

    सांसद ने कहा कि जनता ने अपना मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चुन लिया है। इस मौके पर अशोक यादव, जगन कुमार, राजरूप पाल, सितारा यादव, भूपेश कुमार, मालती देवी, संजीत यादव, चंचल कुशवाहा उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar News: ये 5 शख्सियत हैं CM नीतीश कुमार के आदर्श, जिनके विचारों के साथ काम कर रही JDU

    Bihar Politics: 'जिसको नीतीश कुमार ने बनाया आज वही...' प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव ने बोला जोरदार हमला