Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार में छह नक्सली कांडों की जांच कर रही NIA, साल 2018 का कांड इसमें टॉप पर; पढ़िए पूरी लिस्ट

    By Manish Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 05:12 PM (IST)

    Bihar News नक्सल को समाप्त करने में जिला पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी लगी है। एनआइए और इडी जिले के कई नक्सलियों के घर छापेमारी कर चुकी है। अब भी करीब ...और पढ़ें

    बिहार में छह नक्सली कांड की जांच कर रहा NIA (जागरण)
    बिहार में छह नक्सली कांड की जांच कर रहा NIA (जागरण)

    HighLights

    1. वर्ष 2018 में मदनपुर में हुई नरेश भोक्ता हत्याकांड की चल रही जांच
    2. गिरफ्तार नक्सली रोहित राय, प्रमोद मिश्रा और विजय आर्य मामले का अनुसंधान

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। Bihar News: नक्सल को समाप्त करने में जिला पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी लगी है। एनआइए और इडी जिले के कई नक्सलियों के घर छापेमारी कर चुकी है। अब भी करीब एक दर्जन से अधिक भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली एनआइए और इडी के रडार पर हैं।

    सभी के खिलाफ थाना में हुई प्राथमिकी की जांच चल रही है। एनआइए करीब छह नक्सल कांडों की जांच कर रही है। वर्ष 2018 में मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियार गांव निवासी नरेश सिंह भोक्ता की भाकपा माओवादी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसकी जांच एनआइए की टीम कर रही है। हालांकि अबतक इस मामले में एनआइए ने घटना में शामिल नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र समर्पित नहीं किया है।

    जेल भेजे गए नक्सलियों में छालीदोहर गांव निवासी अजय यादव, कनौदी गांव के प्रमोद सिंह भोक्ता और नीमीडीह गांव निवासी दुखी सिंह भोक्ता के अलावा अन्य नक्सली शामिल हैं। नक्सली नवल भुइयां गया में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।

    हत्या के मामले में मदनपुर थाना में हुई प्राथमिकी में भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नक्सली संदीप यादव जिसकी मौत हो चुकी है के अलावा नक्सली नीतीश, संजीत, प्रसाद, अभिजीत यादव, कुंदन, मनोहर, आजाद, गोरा यादव, मंजीत यादव, सूबेदार यादव, प्रेम भुइयां, विनय यादव, मंजीत यादव, गौतम, जिलेविया यादव, वीरेंद्र सिंह भोक्ता उर्फ विधायक, छेछानी गांव के देवी यादव, मनोज यादव, चकपर के भोला यादव, अंबावार तरी के मनोज सिंह भोक्ता, कोठिलवा के अमरेश सिंह भोक्ता, गया कनरगढ के विवेक यादव, कनौदी गांव के अजय सिंह भोक्ता अभियुक्त बने थे।

    खबरें और भी

    रोहित राय और प्रमोद के मामले की जांच

    गोह थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा एक अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हार्डकोर नक्सली रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ धर्मराज के मामले की जांच एनआइए कर रही है। नक्सली कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के लाठीबार गांव का निवासी है। पुलिस की टीम ने रोहित के साथ बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से हथियार, कारतूस, लेवी रसीद, नक्सली साहित्य बरामद की गई थी।

    जेल में बंद प्रमोद और विजय आर्य मामले की जांच

    जेल में बंद कासमा गांव निवासी माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा, भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नक्सली नेता रहे विजय आर्य, कासमा के जेल में बंद बीरेंद्र यादव उर्फ मरकस, अंबा के देउरा गांव निवासी विनय यादव के खिलाफ नक्सल कांड की जांच एनआइए कर रही है। हालांकि विजय आर्य के खिलाफ एनआइए रांची के विशेष एनआइए की अदालत में 19 दिसंबर को आरोपित समर्पित किया है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: JDU का RJD में जल्द होगा विलय... गिरिराज सिंह ने किया बड़ा दावा; तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम