Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पप्पू यादव फफक कर रो पड़े... बोले- पढ़ाई का खर्च हम उठाएंगे, तालाब में डूबे 5 बच्चों के स्वजन को दी सांत्वना

    By SHIV DEEP THAKUREdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 06:27 PM (IST)

    बिहार में औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के पिरवां पंचायत के सोनारचक गांव में बीते रोज पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बच्चों की मौत से घर ...और पढ़ें

    सोनारचक गांव पहुंच पीड़ित के स्वजनों को ढांढस बंधाते जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
    सोनारचक गांव पहुंच पीड़ित के स्वजनों को ढांढस बंधाते जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

    HighLights

    1. मृतक के स्वजनों से मिलते ही रो पड़े पप्पू यादव
    2. तालाब में डूबने से पांच बच्चों की हुई थी मौत

    संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। मदनपुर प्रखंड के पिरवां पंचायत के सोनारचक गांव के पांच बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने सोमवार की रात जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। स्वजन से मिलकर ढांढ़स बंधाया।

    स्वजन को रोते देख पप्पू यादव भी फफक पड़े। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। आपने अपने बच्चों को खोया है उसे मैं वापस नहीं कर सकता हूं, परंतु जो बच्चे बचे हैं, उनकी पढ़ाई का खर्च हम उठाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वह सभी घर के एक-एक बच्चों को गोद लेंगे। बेटियों को होस्टल में रखवाने की व्यवस्था करेंगे। पांचों बच्चों के स्वजन को उन्होंने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

    बेटियों के नाम पर 25-25 हजार रुपये बैंकों में फिक्स करने की घोषणा की। पीड़ित के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा दिलाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यही सच्ची मानवता है।

    पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव संदीप सिंह समदर्शी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मुखिया संजय कुमार यादव, विजेंद्र यादव ने बच्चों की मौत पर शोक जताया।

    उन्होंने कहा कि एक साथ पांच बच्चों की मौत से हम सभी मर्माहत हैं। मुखिया जनेश्वर यादव, प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव,जाप नेता विजय कुमार यादव उर्फ गोलू यादव उपस्थित रहे।