यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'फिरौती, दोनाली और रंगदारी...', औरंगाबाद में बोले PM मोदी- बिहार को नहीं चाहिए कट्टा सरकार
औरंगाबाद में एक चुनावी रैली में, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि राज्य ...और पढ़ें

औरंगाबाद में बोले PM मोदी- बिहार को नहीं चाहिए कट्टा सरकार (ANI)
HighLights
मोदी का महागठबंधन पर निशाना
औरंगाबाद में पीएम मोदी की रैली
बिहार में विकास का वादा
मनीष कुमार, औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को देव मोड़ के पास चुनावी सभा में अपनी और नीतीश की गांरटी पर जनता से वोट मांगा। उन्होंने जनता को यह बताया कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से बिहार किस प्रकार समृद्ध बन रहा है। मोदी ने विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में एनडीए की जीत बताई। इसका श्रेय महिलाओं, युवाओं, किसानों और मतदाताओं को दिया।
पीएम ने जनता को बताया कि जिस उत्साह से मतदान किया गया है उसका परिणाम हुआ है कि मतदान प्रतिशत बढ़ने के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। यह एनडीए की वापसी का संकेत है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव नीतीश-मोदी की गारंटी का चुनाव है और बिहार के विकास की दिशा में डबल इंजन सरकार की रफ्तार देने का है और जनता ने इसकी मंजूरी दे भी दी है।
प्रधानमंत्री ने अपने करीब 38 मिनट के भाषण में कांग्रेस और राजद पर खूब हमला बोला। राजद की सरकार को जंगलराज, कट्टा, रंगदारी और फिरौती वाला बताया। उन्होंने कहा कि राजद के लोग युवाओं को नौकरी देने की बजाए अभी से रंगदार बनाने में लग गए हैं। कट्टा, दोनाली, फिरौती, रंगदारी की पढ़ाई पढ़ाने लगे हैं।
मोदी-मोदी के लग रहे नारे से खुश पीएम ने कहा कि यह आप बता रहे हैं कि बिहार के लोग अब उस युग में लौटना नहीं चाहते हैं। मोदी ने जनता को यह भी बताया कि वे जो वादे करते हैं, गारंटी देते हैं उसे पूरी करते हैं। जनता के बीच केंद्र व राज्य की डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियां और विकास को बताया। सड़कों, पुलों, अस्पतालों, रेलवे, कालेजों और सिंचाई परियोजनाओं के हुए कार्य और हो रहे कार्य को जनता के बीच रखा। कांग्रेस और राजद की सरकार को बिहार और विकास विरोधी बताया।
प्रधानमंत्री ने मगध के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों देव सूर्य मंदिर, मदनपुर की उमंगेश्वरी माता मंदिर और गयाजी की चर्चा की। जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों अनुग्रह नारायण सिंह और जगपति बाबू को नमन किया। प्रधानमंत्री ने जनता के बीच अपनी तीन प्रमुख संकल्पों का उल्लेख किया। उद्योग और रोजगार सृजन, कृषि और सिंचाई क्षेत्र में विकास और महिला सशक्तीकरण की बात कहा। औरंगाबाद-बिहटा रेललाइन का निर्माण से क्षेत्र के होने वाला विकास को भी बताया। उत्तर कोयल नहर परियोजना को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसका श्रेय पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह को दिया। अगली सरकार बनने पर किसानों को 9,000 रुपये सालाना देने की बात कही।
महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है। महिलाओं के खातों में मिले सहायता राशि, दिए गए आरक्षण, और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्यों का जिक्र किया। जनता को बताया कि वे केवल घोषणाएं नहीं बल्कि उसे पूरा करते हैं। यही कारण है कि देश की जनता मुझ पर भरोसा करती है।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद और माओवाद को खत्म करने, राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे वादे पूरे करने की बात बताया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए जनता को बताया कि हमने यह वाद भी पूरा किया। पीएम मोदी ने सभी वर्गों एससी, एसटी, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और गरीब सवर्णों के विकास की बात बताया। कहा कि सबको अधिकार दिया गया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है की बात को बताया। भीड़ से मोदी-मोद के लग रहे नारों को सुन प्रधानमंत्री ने एनडीए की जीत का विश्वास जताया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।