Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के कारण निजी विद्यालय बंद, मतदान के दौरान स्कूल वाहनों की भी लगेगी ड्यूटी

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 12:38 PM (GMT+05:30)

    औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होना है। यहां दाउदनगर अनुमंडल के सभी प्रखंड से 100-100 वाहन औरंगाबाद लोकसभा में चुनाव संपन्न कराने के ल ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के कारण निजी विद्यालय बंद (File Photo)
    लोकसभा चुनाव के कारण निजी विद्यालय बंद (File Photo)

    HighLights

    1. मतदान के दिन स्कूल बसों का इस्तेमाल होने से पढ़ाई बाधित
    2. प्रत्येक विद्यालय से मांगे गए हैं स्कूल बस
    3. दाउदनगर प्रखंड से दिए गए 80 वाहन

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। दाउदनगर अनुमंडल काराकाट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां अंतिम चरण में एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

    औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होना है। दाउदनगर अनुमंडल के सभी प्रखंड से 100-100 वाहन औरंगाबाद लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने मांगा है। इसमें स्कूल बस को शामिल किया गया है।

    शहर के निजी विद्यालय मंगलवार से हुए बंद

    जानकारी के अनुसार, दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित विवेकानंद विद्यालय समूह, संस्कार विद्या विद्यालय समूह, पारामाउंट जैसे कई निजी विद्यालयों से स्कूल बस चुनाव कार्य के लिए ही मांगी गई हैं। नतीजा शहर के प्रमुख निजी विद्यालय मंगलवार से बंद कर दिए गए हैं।

    अब विद्यालय 21 या 22 अप्रैल से खुलेंगे। डीएवी की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, उनकी बसें भी मांगी गई हैं। एक विद्यालय से 10 वाहन मांगे गए हैं। किसी विद्यालय ने नौ तो किसी से चार स्कूल बस ली गई हैं।

    21 या 22 अप्रैल को खुलेंगे विद्यालय

    यह विद्यालय से संबद्ध स्कूल बसों की उपलब्धता पर निर्भर है। इस बीच 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी इन विद्यालयों में है। 19 अप्रैल को मतदान है तो बसें विद्यालय को देर रात या 20 अप्रैल की सुबह कब मिल सकेंगी, यह तय करना अभी मुश्किल है।

    इसलिए विद्यालय 21 या 22 अप्रैल को खोलना तय किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए एक-एक वाहन के लिए एक-एक नोटिस प्रशासन के द्वारा विद्यालयों को दिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड को 100 वाहन जिसमें विद्यालय बस और पिकअप शामिल हैं, मतदान के लिए देना है।

    खबरें और भी

    मंगलवार तक उपलब्ध कराने हैं वाहन

    दाउदनगर वाहन कोषांग पदाधिकारी सह बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि उन्होंने 80 वाहन दिए हैं, जिसमें दो बस शामिल हैं, हालांकि लक्ष्य 100 वाहन का रखा गया था।

    रविवार की सुबह से वाहन मंगाने का काम शुरू किया गया है। मंगलवार तक वाहन उपलब्ध कराने हैं। दाउदनगर में वाहन मंगाकर प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में रखा गया है।

    ये भी पढ़ें-

    लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस की विशेष निगरानी, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर; आपत्तिजनक पोस्ट की... तो होगा ये एक्शन

    Lok Sabha Election : कटिहार में मुद्दों से ज्यादा ध्रुवीकरण की रफ्तार ने दिए परिणाम, लड़खड़ाई नैया तो याद आए नीतीश