विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद की साक्षी ने किया कमाल, सीयूईटी क्रैक कर मिरांडा हाउस में बनाई जगह

Published: Mon, 31 Aug 2026 06:23 PM (IST)

नबीनगर की साक्षी कुमारी ने CUET में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में दाखिला पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साक्षी कुमारी। (फाइल फोटो)

साक्षी कुमारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. साक्षी कुमारी ने CUET में बेहतर प्रदर्शन किया।

  2. दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में चयन हुआ।

  3. ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बनी।

संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। प्रखंड के रामपुर पंचायत के कांडी गांव निवासी संतोष सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी ने कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में बेहतर प्रदर्शन किया।

साक्षी ने प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली में नामांकन के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की सफलता से परिवार सहित गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

साक्षी ने सीयूईटी में बेहतर अंक प्राप्त कर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज मिरांडा हाउस में अपनी जगह बनाई है।

उसकी उपलब्धि पर स्वजन, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

उसने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। परिजनों के अनुसार साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है।

सीमित संसाधनों के बावजूद उसने लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी। ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में चयन स्थानीय विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बना है।

उसकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के पीयूष ने किया कमाल, यूजीसी नेट-JRF परीक्षा में हासिल किया 99.71 पर्सेंटाइल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।