विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aurangabad News: बस से कुचलकर आठ साल के बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Published: Sun, 14 Sep 2025 05:51 PM (GMT+05:30)

औरंगाबाद के रफीगंज में एक बस दुर्घटना में 8 वर्षीय यीशु कुमार की मृत्यु हो गई। वह अपने पिता के ...और पढ़ें

बस से कुचलकर आठ वर्षीय बालक की मौत, विरोध में सड़क जाम
बस से कुचलकर आठ वर्षीय बालक की मौत, विरोध में सड़क जाम

HighLights

  1. रफीगंज में बस से कुचलकर बच्चे की मौत |
  2. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया |
  3. प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया |

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज-शिवगंज पथ पर कियाखाप गांव के पास रविवार की सुबह बस से कुचलकर आठ वर्षीय यीशु कुमार की मौत हो गई। सलैया थाना क्षेत्र के खजुअतिया गांव निवासी पिंटू यादव अपने पुत्र यीशु को इलाज कराने रफीगंज जा रहे थे।

रफीगंज जाने को वाहन पकड़ने के लिए कियाखाप गांव के पास पुत्र यीशु के साथ खड़े थे, कि तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित स्वजन को मुआवजे की मांग करने लगे।

ग्रामीणों के विरोध के कारण रफीगंज-शिवगंज पथ करीब तीन घंटे जाम रहा। इस कारण वाहन चालकों को कठिनाई हुई। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ किया। सड़क जाम किए ग्रामीणों ने बताया कि यीशु अपने मामा धर्मेंद्र यादव के घर कियाखाप आया था। उसकी तबीयत खराब थी जिस कारण इलाज कराने आया था। धर्मेंद्र ने बताया कि यीशु मेरे भांजी का पुत्र था।

जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष शंभू कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी जाम नहीं हटाएंगे। जिला पार्षद शंकर यादवेंदु के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजनो को सरकारी प्रविधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि विनोद राठौर ने कबीर अंत्येष्टि योजना से रुपये देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

यह भी पढ़ें- 'बिहार को केंद्र ने दिए 14 लाख करोड़', नित्यानंद राय बोले- तेजस्वी और राहुल जमानत बचाने के बारे में सोचें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।