विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में सांप के डंसने से महिला ने तोड़ा दम, डॉक्टर बोले- झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

Published: Mon, 27 Jul 2026 05:52 PM (IST)

औरंगाबाद के बभंडीह गांव में बिस्तर पर छिपे सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। झाड़-फूंक के ...और पढ़ें

औरंगाबाद में बिस्तर पर छिपे सांप ने महिला को डंसा, मौत (AI Generated Image)

औरंगाबाद में बिस्तर पर छिपे सांप ने महिला को डंसा, मौत (AI Generated Image)

HighLights

  1. औरंगाबाद में बिस्तर पर छिपे सांप ने महिला को डंसा।

  2. झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी से मौत।

  3. डॉक्टरों ने सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में सांप के डंसने से रविवार की रात महिला की मौत हो गई। ग्रामीण अभिमन्यू सिंह की मां मानमती देवी की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात मानमती देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई।

उनके बेड पर पहले से विषैला सांप छिपा था। बिस्तर पर लेटते ही सांप ने डंस लिया। तेज चुभन महसूस होने पर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर स्वजन ने कमरे की लाइट जलाकर देखा तो बेड पर विषैला सांप दिखाई दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।

सांप के डंसने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास ले गए, परंतु हालात सुधरने की बजाय बिगड़ता चला गया।

गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हें एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुत्र अभिमन्यु सिंह एवं कजरा सिंह ने बताया कि करीब 16 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पिता जगन्नाथ सिंह की मौत हो गई थी।

इसके बाद मानमती देवी ने कठिन परिस्थितियों में चार बेटों और दो बेटियों का पालन-पोषण किया। मां की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों से आग्रह किया जब भी कोई सांप डंसे आप सीधे अस्पताल पहुंचे, आपकी जान बच जाएगी। झाड़-फूंक के चक्कर में लोगों की जान जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।