Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: छठ के बाद पैक्सों में धान की खरीदारी पकड़ेगी रफ्तार, 155 पैक्स और व्यापार मंडलों में MSP पर होगी खरीददारी

    By Amarkant MishraEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 04:55 PM (IST)

    बिहार के बांका में प्रशासनिक स्तर पर तो धान की खरीदारी शुरू हो गई है। हालांकि खरीददारी शुरू होने के तीन दिन बाद भी जिले के 37 किसानों से महज 186 एमटी ...और पढ़ें

    छठ के बाद पैक्सों में धान की खरीदारी पकड़ेगी रफ्तार। (फाइल फोटो)
    छठ के बाद पैक्सों में धान की खरीदारी पकड़ेगी रफ्तार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 155 पैक्स और व्यापार मंडलों में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा धान।
    2. तीन दिनों में जिले के 37 किसानों से महज 186 एमटी हो सकी है धान की खरीदारी।

    संवाद सूत्र, बांका। बिहार के बांका में प्रशासनिक स्तर पर तो धान की खरीदारी शुरू हो गई है। लेकिन किसान अभी धान बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि तीन दिन बाद भी जिले के 37 किसानों से महज 186 एमटी धान की खरीदारी हो सकी है।

    इसका सबसे बड़ा कारण छठ महापर्व है। ज्यादातर लोगों के घरों में छठ पर्व होता है। लोग पूजा-पाठ में जुट गए हैं, ऐसे में धान की कटनी अभी प्रभावित हो रही है। जिन लोगों ने हार्वेस्टर से धान की कटाई की है, वे भी उसे पैक्सों तक नहीं पहुंचा रहे हैं।

    छह प्रखंडों में तो महज एक-एक किसानों से तीन दिनों में धान की खरीदारी हो सकी है। सबसे अधिक बेलहर में 10 किसानों से 80 एमटी खरीदारी हो सकी है।

    करना होगा ऑनलाइन आवेदन

    जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आब्दीन अंसारी ने बताया कि किसान इस बार किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल में धान बेच सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    धान की खरीदारी करने के लिए द सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भागलपुर की ओर से जिले से व्यापर मंडलों और पैक्सों को 10-10 लाख का सीसी भी दिया गया है।  इससे किसानों को 24 से लेकर 48 घंटे के अंदर भुगतान हो सके।

    अच्छी बारिश के कारण अच्छे उत्पादन की उम्मीद

    कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. रघुवर साहू ने बताया कि इस बार मौसम का साथ किसानों को मिला है, ऐसे में उत्पादन अच्छी होगी।

    हालांकि देरी से धान की रोपनी होने के कारण नवंबर के आखिर तक धान की कटनी में तेजी आएगी। ज्यादातर लोगों ने यहां पर मध्यम अवधि के धान की खेती की है।

    शंभुगंज में शुरु हुई खरीदारी

    जिला टास्क फोर्स के निर्देश पर तीन दिन बाद प्रखंड के तीन पैक्सों में शुक्रवार से धान खरीद की शुरूआत हो गई। इसका उद्घाटन कसबा पैक्स में बीडीओ नीतिश कुमार, बीसीओ अमर कुमार, अजय कुमार ने फीता काटकर किया।

    खबरें और भी

    बीसीओ अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दिन कसबा पैक्स में एक किसानों का 72 क्विंटल, कामतपुर में 30 एवं वारसाबाद में 75 क्विंटल धान अधिप्राप्ति किया गया।

    उन्होंने बताया कि छठ पर्व के बाद अन्य पैक्सों में भी धान अधिप्राप्ति का काम शुरू होगा। लक्ष्य निर्धारण पर बीसीओ ने बताया कि अभी तक प्रखंड में धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ। मौके पर कसबा पैक्स अध्यक्ष बरूण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Bhagalpur News: पीरपैंती के मनोहर पांडेय ने बॉलीवुड में जमाई धाक, 'आदिपुरुष' फिल्म से चमक गई किस्मत

    Chhath puja 2023: गया के प्राचीन सूर्यकुंड सरोवर में भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे छठव्रती, तैयारियों में जुटा प्रशासन