Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में गर्भवती पत्नी की देखभाल को आई नाबालिग साली का जीजा ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    बांका के शंभुगंज में एक विवाहित युवक पर अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने और उसे भगा ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ ...और पढ़ें

    बहन की देखभाल को गई नाबालिग, जीजा पर दुष्कर्म का मामला

    बहन की देखभाल को गई नाबालिग, जीजा पर दुष्कर्म का मामला

    HighLights

    1. जीजा पर नाबालिग साली के यौन शोषण का आरोप।

    2. गर्भवती पत्नी की देखभाल को घर आई थी साली।

    3. पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    संवाद सूत्र, शंभुगंज (बांका)। बांंका के शंभुगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक पर अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पांच साल पहले हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व शंभुगंज क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दंपती को एक पुत्र भी है। पत्नी के गर्भवती होने पर देखभाल के लिए उसकी नाबालिग बहन को घर बुलाया गया था।

    नजदीकियों के बाद बनाया संबंध

    इसी दौरान आरोपी और नाबालिग के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर उससे संबंध स्थापित कर लिया। करीब दस दिन पूर्व आरोपी योजना बनाकर नाबालिग को लेकर फरार हो गया, जिसके बाद स्वजन उसकी तलाश में जुट गए।

    विरोध पर दी धमकी

    बताया जाता है कि जब आरोपी की पत्नी मायके से ससुराल पहुंची तो अपनी बहन को वहां देखकर हैरान रह गई। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि दोनों बहनें उसकी पत्नी बनकर रहेंगी। इस पर गांव और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

    खबरें और भी

    स्वजनों ने दर्ज कराया मामला

    आखिरकार पीड़िता के स्वजनों ने थाने में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में जुटी पुलिस

    थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घटना को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। लोगों से भी दोनों के संबंध की जानकारी ली जा रही है। कहा कि- जांच की जा रही है, सभी बिन्दुओं की जानकारी दे दी जाएगी