Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: बिजली विभाग के इंजीनियर से ₹29 लाख की ठगी, जमीन रजिस्ट्री के नाम पर हुई धोखाधड़ी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:56 PM (IST)

    बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ईं कुमार सौरभ से जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 29.43 लाख रुपये की ठगी हुई है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. कार्यपालक अभियंता से 29.43 लाख रुपये की ठगी।

    2. जमीन रजिस्ट्री के नाम पर दिया गया झांसा।

    3. मैपल ग्रांड रियल होम्स के निदेशक पर मामला दर्ज।

    संवाद सूत्र, बांका। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ईं कुमार सौरभ से जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 29.43 लाख रुपये की ठगी की है।

    इस बाबत मुंगेर जिले के बासुदेवपुर निवासी अभियंता ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में मेसर्स मैपल ग्रांड रियल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वरण कुमार कश्यप सहित दो लोगों पर मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    अभियंता ने पुलिस से कहा कि वर्ष 2023 में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में लगभग 2400 वर्गफीट जमीन खरीद का प्रस्ताव दिया गया था।

    आरोपितों ने जमीन का एग्रीमेंट कराते हुए बताया कि परियोजना में निवेश करने पर निर्धारित अवधि के बाद जमीन की रजिस्ट्री कर दी जाएगी।

    29 लाख से अधिक किए ट्रांसफर

    झांसे में आकर अभिंयता ई कुमार सौरभ ने अगस्त 2025 से मार्च 2026 के बीच अपने बांका स्थित बैंक खाते से विभिन्न किस्तों में सैलरी के कुल 29 लाख 43 हजार रुपये कंपनी के खाते में स्थानांतरित कर दिया।

    बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार राशि जमा करने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही तय समय पर राशि लौटाई गई। जब उन्होंने आरोपितों से संपर्क कर रुपये अथवा जमीन की रजिस्ट्री की मांग की तो लगातार बहाने बनाए जाते रहे।

    कभी कुछ दिनों का समय मांगा गया तो कभी जल्द भुगतान करने का भरोसा दिया गया। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

    कार्यालय पहुंचने पर भी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस बाबत टाउन थाना की पुलिस ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- JLNMCH का लैब टेक्नीशियन निकला खून का दलाल, अब विभाग लेगा एक्शन

    खबरें और भी