Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banka Lok Sabha Seat: JDU उम्मीदवार के पास कितना बैंक बैलेंस? पांच साल में बढ़ गया 52 लाख कर्ज, ये है डिटेल

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 08:32 AM (IST)

    Bihar Politics बांका लोकसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी व निर्वमान सांसद गिरिधारी यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में गिरिधारी या ...और पढ़ें

    Banka Lok Sabha Seat जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव
    Banka Lok Sabha Seat जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव

    HighLights

    1. 1.63 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं गिरिधारी यादव
    2. दो स्कार्पियो और एक कार के अलावा दिल्ली में है आवास

    जागरण संवाददाता, बांका। Lok Sabha Election 2024 बुधवार को जदयू प्रत्याशी निर्वमान सांसद गिरिधारी यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में गिरिधारी यादव की संपत्ति से संबंधित कई जानकारी सामने आई है। पांच साल में उनकी स्थायी संपत्ति में करीब 40 लाख रुपए की कमी आई है।

    साथ ही नगदी भी डेढ़ लाख कम हुई है। जबकि कर्ज में करीब 52 लाख का इजाफा हुआ है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव शपथ पत्र में उनकी कुल संपत्ति एक करोड़ 89 लाख रुपए के आसपास थी, जो साल 2024 में घटकर एक करोड़ 63 लाख के आसपास रह गई है। उनकी स्थायी संपत्ति में करीब 40 लाख की कमी आई है।

    साल 2019 के लोकसभा चुनाव शपथ पत्र में उन्होंने दिल्ली और पटना में मकान का जिक्र किया था, लेकिन इस बार उन्होंने केवल दिल्ली के मकान का जिक्र किया है। सांसद की पत्नी सुमित्रा देवी के पास नौ लाख 76 हजार रुपए की कुल संपत्ति है।

    सोना के मामले में गिरिधारी यादव से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी

    साथ ही नगदी की बात की जाए तो गिरिधारी यादव के पास अभी पांच लाख रुपए है, जबकि बैंक खाते में 61 हजार रुपए जमा हैं। उनके पास दो स्कॉर्पियो और एक कार है।

    खबरें और भी

    सोना के मामले में गिरिधारी यादव से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। इनके पास 10 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 150 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत आठ लाख 55 हजार है।

    25 लाख का है कृषि भूमि

    गिरिधारी यादव के पास सात एकड़ 10 डिसमिल के आसपास कृषि योग्य भूमि भी है। जिसकी कीमत 25 लाख के आसपास है। इसके अलावा एक एकड़ साढ़े 12 डिसमिल गैर कृषि योग्य भूमि भी है।

    जिसकी कीमत 14 लाख 96 हजार रुपए के आसपास है। एक कार्मिशल भवन है। जिसकी कीमत छह लाख 25 हजार है। आवासीय भवन दिल्ली के द्वारिका में है। वर्तमान में इसकी कीमत 80 लाख है। फिलहाल उनके पास 56 लाख 95 हजार रुपए का कर्ज भी है।

    यह भी पढ़ें-

    PM Modi In Jamui: जमुई में पीएम मोदी की चुनावी सभा आज, मंच पर दिखेंगे नीतीश और चिराग; क्या चाचा पारस को मिलेगी जगह?

    Lalu Yadav: 'पूंछ कटा हुआ सियार हैं...', लालू यादव को ये क्या बोल गए नीतीश के 'दोस्त'