Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाजार में कपल ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, पुलिस ने पकड़ा; CO मैडम बोलीं- इस उम्र में मन भटकता है

    Updated: Fri, 30 May 2025 02:59 PM (IST)

    बांका जिले के शंभुगंज बाजार में एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दुकानदारों ने संदेह होने पर पुलिस को सू ...और पढ़ें

    बाजार में कपल ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, पुलिस ने पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बाजार में कपल ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, पुलिस ने पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. शंभुगंज बाजार में प्रेमी युगल गिरफ्तार
    2. दुकानदारों ने पुलिस को दी सूचना
    3. अभिभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की सलाह

    संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। गुरुवार को शंभुगंज बाजार में एक प्रेमी जोड़ी को बेशर्मी की हद पार करते देख बाजार में मौजूद लोग हैरान रह गए। बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत प्रेमी युगल को पुलिस के हवाले कर दिया।

    हुआ यह कि दोनों की हरकत को देखकर दुकानदारों को कुछ शक हुआ। पूछताछ पर शक यकीन में बदल गया तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    दोनों इसी प्रखंड के भरतशिला पंचायत के बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं हुई है। इसके पहले भी कई घटना हुई है। प्रखंड मुख्यालय का पुराना ब्लॉक परिसर, मनरेगा भवन, पीएचईडी जलमीनार इत्यादि अन्य जगहों पर अक्सर प्रेमी जोड़े मंडराते रहते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जोड़ों को शर्म हया का कोई ख्याल नहीं रहता है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अविभावकों को अपने बच्चों के उपर ध्यान देने की जरूरत है।

    सीओ जुगनू रानी ने बताया कि किशोरावस्था एक ऐसा पड़ाव होता है, हमेशा मन भटकते रहता है। ऐसे में अविभावकों को चाहिए कि बच्चों के हरेक गतिविधि पर नजर रखें। सबसे महत्वपूर्ण बच्चों सर्किल है। यदि गलत है तो उससे दूर रखें।