विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banka News: बांका में दिल दहलाने वाली वारदात, रिटायर्ड महिला नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म; फिर सिर-पैर काटकर दफनाए

Published: Fri, 03 Jan 2025 05:15 PM (IST)

भागलपुर जिले के अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली एक सेवानिवृत महिला नर्स के साथ दुष्कर्म ...और पढ़ें

बांका में रिटायर्ड नर्स की बेरहमी से हत्या (जागरण)
बांका में रिटायर्ड नर्स की बेरहमी से हत्या (जागरण)

HighLights

  1. पति ने सुल्तानगंज थाना में अपहरण कर फिरौती को लेकर दर्ज कराया था केस
  2. जमुई जिला से महिला हुई थी सेवानिवृत, कई लोगों के संपर्क में थी

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। Banka News: सेवानिवृत महिला नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। शव को पांच दिन बाद पुलिस ने प्रखंड के कुमरैल गांव के पास स्थित बदुआ नदी की धारा से गुरुवार को दो टुकड़ों में बरामद किया। शव की पहचान भागलपुर जिले के अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली के रुप में हुई है।

कई आरोपी गिरफ्तार

खोजबीन के बाद शाम में कटा हुआ शव भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित बेलहर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी राजीव रंजन दास, दिलीप गिरी, कुमरैल गांव के श्रवण कुमार मंडल, अजय मांझी, रजौन थाना क्षेत्र के चिलकारा डुमरिया गांव निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपित बिशनपुर गांव निवासी राजीव रंजन दास मृतका का रिश्ते में भांजा लगता है। नौकरी के नाम पर दलाली की 20 लाख रूपये लेनदेन को लेकर महिला की हत्या की गई है। घटना 27 दिसंबर की है। इसको लेकर मृतका के पति के लिखित शिकायत पर सुल्तानगंज थाना में अपहरण कर फिरौती का मामला दर्ज किया गया था।

साल 2015 में हुई थी रिटायर्ड

जानकारी के अनुसार मृतका जमुई के सोनहो में वर्ष 2015 में सेवानिवृत हुई थी। इसके बाद बिहार पुलिस और सेना में नौकरी लगाने का काम करने लगी। इस क्रम में कई लोगों के संपर्क में आ गई थी। आरोपित राजीव रंजन दास के अनुसार सेवानिवृत होने के बाद मृतका नौकरी लगाने का काम करने लगी थी।

वह पांच साल से मृतका से जुड़ा हुआ था। 18 लाख 86 हजार रुपये नौकरी लगाने के लिए मुंगेर जिले के लौनाखुदिया और बेलहर के बिशनपुर गांव के तीन युवकों से दिया था। नौकरी नहीं लगने बाद राशि वापसी का डिमांड किया। पैसे नहीं देने पर 27 दिसंबर को फोनकर जमुई के कटौना पेट्रोल पंप पर महिला को बुलाया। फिर स्कारर्पियो वाहन से संग्रामपुर मोड़ होकर बिशनपुर गांव ले गया।

मछली चावल खिला रिटायर्ड नर्स के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म

रात में मछली चावल का भोजन किया। फिर कुमरैल गांव आरोपित श्रवण कुमार मंडल के घर पर आया। जहां मृतका सहित सभी आरोपितों ने शराब पिया। फिर घर पहुंचाने की बात कहकर नदी ले जाकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

फिर धारदार हथियार से सिर, पैर, हाथ काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को नदी की धारा को बांधकर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। सिर को अलग गाड़ दिया।

मृतका के मोबाइल लोकेशन की जांच में जमुई के आधा दर्जन जगहों पर गई। फिर कुमरैल का लोकेशन मिला। तब घटनास्थल पर पुलिस गई और शव बरामद हुआ। बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि घटना में शामिल आरोपित को गिरफ्तार कर सुल्तानगंज पुलिस को सौंप दी गई है।

Gopalganj News: गोपालगंज में दिनदहाड़े क्यों होने लगी मुठभेड़? पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई फायरिंग

Patna News: बिहार में BSNL की यह सेवा हो जाएगी बंद, 15 जनवरी तक अंतिम मौका, सरकार ने लिया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।