Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विवाहिता ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, शोषण का लगाया आरोप; बोली- शारीरिक संबंध बनाते समय...

    Updated: Fri, 23 May 2025 09:56 PM (GMT+05:30)

    एक विवाहिता ने अपने प्रेमी द्वारा दूसरी शादी करने की कोशिश को पुलिस की मदद से विफल कर दिया। युवती ने बताया कि युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी क ...और पढ़ें

    विवाहिता ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, शोषण का लगाया आरोप; बोली- शारीरिक संबंध बनाते समय...
    विवाहिता ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, शोषण का लगाया आरोप; बोली- शारीरिक संबंध बनाते समय...

    संवाद सूत्र, बांका। प्रेम के बाद प्रेमी ने शादी की। इसके बाद युवती को छोड़कर प्रेमी दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा। विवाहिता को इसकी जानकारी हुई तो उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से मदद लेकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवा दी है।

    अब पीड़िता ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी निकेत राज उर्फ राज उससे पहले दोस्ती की। इसके बाद प्रेम संबंध में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली।

    इन तस्वीरों का डर दिखाकर उसने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर युवक ने मंदिर में शादी कर ली। कुछ समय तक उसने उसे अपने घर पर ले जाकर रखा। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो फिर युवक डेरा लेकर बाहर रहने लगा।

    इस दौरान वह गर्भवती भी हुई और युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक उससे दूर रहने लगा। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि उसका पति अब मुंगेर में किसी और लड़की से शादी कर रहा है। तब पुलिस की मदद से दूसरी शादी रुकवाई।

    खबरें और भी

    युवती ने बांका महिला थाना में निकेत राज और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला थानाध्यक्ष पायल कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।