Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका शहर में पाइपलाइन गैस योजना पर ब्रेक, नई कंपनी का इंतजार, अब तक 680 घरों तक ही सीमित कनेक्शन

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 01:37 PM (IST)

    बांका में पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति की योजना रुक गई है, जिससे नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। संवेदक कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के कारण काम ठप ह ...और पढ़ें

    पाइपलाइन गैस योजना पर ब्रेक, नई कंपनी का इंतजार

    पाइपलाइन गैस योजना पर ब्रेक, नई कंपनी का इंतजार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बांका। शहरवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस आपूर्ति का इंतजार अभी और लंबा खिंच सकता है। एचपीसीएल द्वारा संचालित इस योजना का कार्य फिलहाल रुक गया है, जिससे नए कनेक्शन पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।

    जानकारी के अनुसार, परियोजना पर काम कर रही संवेदक कंपनी डेक्कन एनर्जी का एग्रीमेंट इस महीने समाप्त होने वाला है, जिसके कारण काम बंद कर दिया गया है।

    कई जगह की खोदाई

    शहर में पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के लिए कई स्थानों पर सड़कों की खोदाई की गई थी, लेकिन अब अधूरा काम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कंपनी की धीमी कार्यशैली के चलते अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है।

    680 घरों में ही कनेक्शन

    कंपनी के कर्मी हीरालाल दास के अनुसार कई शिविर लगाने के बावजूद कनेक्शन की संख्या में खास बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। अब तक केवल 680 घरों में ही कनेक्शन दिया जा सका है। उन्होंने बताया कि अगले एक माह के भीतर इन घरों में गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

    वहीं, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने भी कंपनी को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद संवेदक कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के कारण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

    स्थिति यह है कि नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सही जानकारी के अभाव में लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    कर्मी ने बताया कि नई संवेदक कंपनी के आने के बाद ही कार्य को गति मिलेगी और नए कनेक्शन दिए जाएंगे। फिलहाल शहरवासियों को गैस पाइपलाइन योजना के फिर से शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

    खबरें और भी