Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoghar Shravani Mela: कांवरियाें से गुलजार होगी कच्ची पथ, बाबाधाम सस्ता के इस इलाके में व्यवस्था चाक-चौबंद

    By Murari Prasad Singh Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:04 PM (IST)

    बांका जिले के कटोरिया में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं पर अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। कांवरिया श्रद्धालुओं का बाबाधाम जाना शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

    बांका जिले के कटोरिया में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। फाइल फोटो
    बांका जिले के कटोरिया में श्रावणी मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। फाइल फोटो

    HighLights

    1. श्रावणी मेला की तैयारी जोरों पर |
    2. श्रद्धालुओं का बाबाधाम जाना शुरू |
    3. पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जारी |

    संवाददाता, कटोरिया (बांका)। श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर तैयारी जोरों पर चल रही है। मेला शुरू होने में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। लेकिन कांवरिया श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा के लिए की जा रही तैयारी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

    इधर, बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया श्रद्धालुओं के बाबाधाम जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जबकि सरकारी धर्मशाला की मरम्मत व रंग-रोगन का काम भी अधूरा है।

    शौचालय की मरम्मत व पेयजल की व्यवस्था के लिए पीएचईडी विभाग जोरों पर काम कर रहा है। जगह-जगह खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जा रही है।

    कांवरिया पथ में बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए जगह-जगह नए पोल लगाए जा रहे हैं।