Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banka News: बांका के एसपी का रौद्र रूप, 7 दारोगा को कर दिया निलंबित; एक सिपाही भी सेवा से बर्खास्त

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:18 AM (IST)

    Banka News बांका के एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 दारोगा को निलंबित कर दिया। दुर्गा पूजा की ड्यूटी से गायब हुए 7 दारोगा और 1 महिला सि ...और पढ़ें

    बांका के एसपी ने लिया एक्शन (जागरण फोटो)
    बांका के एसपी ने लिया एक्शन (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. दीपावली व छठ पूजा को लेकर सख्त हुए एसपी
    2. महिला सिपाही को किया गया सेवा से बर्खास्त

    बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। Banka News: बड़े दिनों के बाद एसपी डा सत्यप्रकाश ने कड़ा एक्शन लिया है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल को लगाए गए सात दारोगा गायब मिले। जांच में पकड़े जाने पर विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ अन्य सिपाही बिना सूचना गायब हैं।

    इन लापारवाह सिपाहियों को भी सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दरअसल, राज्य मुख्यालय ने दुर्गा पूजा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टिया रद कर दी थी। इसके बाद भी उक्त पुलिस अफसर लापारवाही दिखाते हुए दुर्गा पूजा की ड्यूटी से गायब होकर अपने घर परिवार में मेले में मौज मस्ती कर रहे थे।

    जांच के बाद इस हरकत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही दस सिपाही भी बिना सूचना गायब पाए गए। इनमें से एक पूजा कुमारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि नौ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। पहले शोकाज से लेकर घरों तक सूचना भेजी गई है। इसके बाद उक्त कार्रवाई की जाएगी।

    एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। इधर, दीपावली व छठ पूजा को लेकर एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को चौकस रहने का आदेश दिया है। कहा कि पूजा में दो हजार से अधिक पुलिस बलों को लगाया जाएगा। इसके लिए कुछ पुलिस जवान दूसरे जिले से भी मंगाए जाएंगे। 

    खबरें और भी

    इन्हें किया गया है निलंबित

    जौन थाने में पदस्थापित दारोगा गुलशन कुमार, कटोरिया थाने से दीपक सिंह, कृष्णा कुमार एवं पुलिस लाइन में कार्यरत मु मकसूद, उदय कुमार, अलका कुमारी एवं आर्यन कुमार शामिल हैं। 

    इन सिपाहियों को किया जाएगा सेवा से बर्खास्त

    एसपी द्वारा भगौड़े दस सिपाहियों को भी सेवा से बर्खास्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें पूजा कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा मंजू कुमारी, रीतू कुमारी, ममता पटेल, मुन्ना कुमार, रुपेश कुमार, सह इंसपेक्टर प्रमोदी भट्ट, ज्योति रानी, सत्येन्द्र सिंह एवं इरफान खान शामिल हैं।  

    दुर्गा पूजा में ड्यूटी से फरार सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना सूचना भागने पर भगाैड़े एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ सिपाही भी निलंबित हुए हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन्हें भी सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। कर्तव्य में लापारवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली व छठ पूजा को लेकर भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डा सत्यप्रकाश, एसपी, बांका

    ये भी पढ़ें

    Buxar News: बक्सर में जज के सामने आया वकील को आया हार्ट अटैक, तड़पते हुए गई जान; सीपीआर भी नहीं किया काम

    Bihar Bijli News: गांव वाले नहीं लगवा रहे थे स्मार्ट मीटर, फिर बिजली कंपनी ने निकाला गजब का उपाय