Banka News: नगर सरकार की कैबिनेट के लिए आधा दर्जन पार्षद दावेदार, नए प्रावधानों के तहत हो रहे चुनाव
बांका नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नए प्रावधानों के तहत पहली बार तीन सीटों के लिए आज चुनाव होंगे, ज ...और पढ़ें

नगर सरकार की कैबिनेट के लिए आधा दर्जन पार्षद दावेदार, नए प्रावधानों के तहत हो रहे चुनाव
संवाद सूत्र, बांका। नगर सरकार की कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) के चुनाव को लेकर नगर परिषद बांका की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। नए प्रविधानों के तहत पहली बार समिति की तीन सीटों (सदस्यों) के लिए आज चुनाव होने हैं। इसको लेकर पिछले दो सप्ताह से दावेदार नए-नए समीकरण बना रहे हैं।
दावेदारों की सूची अगर देखी जाए तो बनकर नगर परिषद की तीन सीटों पर आधे दर्जन से अधिक पार्षद खुद को दावेदार बता रहे हैं। इसमें वर्तमान में स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य वार्ड नंबर 24 की पार्षद निशा रानी, वार्ड छह की पार्षद सरिता कुमारी और वार्ड नंबर 25 के पार्षद संजय कुमार भी दावेदारी दे रहे हैं।
इसके अलावा वार्ड 12 के विकास चौरसिया और 22 के सौरभ झा सहित और एक-दो पार्षद मैदान में उतारने का मन बना चुके हैं। ऐसे में नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति के चुनाव का माहौल नगर निकाय के मिनी चुनाव जैसा बन चुका है।
बुधवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में आम दिनों की तुलना में चहल पहल कम दिखी। अधिकारी और कमी तो थे, लेकिन आम दिनों की तरह पार्षद वहां पर नजर नहीं आए। दावेदारी ठोक रहे पार्षद एक-एक कर अन्य परिषदों से पूरे दिन संपर्क करते रहे। कुछ पार्षदों के नंबर भी बंद थे।
खबरें और भी
स्टैंडिंग कमेटी के लिए खुद को दावेदार बता रहे विकास चौरसिया ने कहा कि वह नगर निकाय की राजनीति में डेढ़ दशक से सक्रिय हैं। शहर के विकास कार्यों को लेकर हमेशा सजग रहते हैं, ऐसे में उन्हें एक मौका मिलनी चाहिए। जिससे वे पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर शहर के विकास कार्यों को धरातल पर उतरने का प्रयास करेंगे।
इन सब के बीच सब की नजर में वर्तमान स्टैंडिंग कमेटी के तीनों सदस्यों पर टिका हुआ है। हालांकि, इस चुनाव में लोगों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सुबह नामांकन और फिर मतदान के बाद शाम में ही परिणाम की भी घोषणा हो जाएगी।
अमरपुर में भी कई दावेदार
नगर परिषद बांका के साथ-साथ तीनों नगर पंचायत में भी स्टडी कमेटी के सदस्यों का आज ही चुनाव होना है। बांका के बाद सबसे ज्यादा मुकाबला अमरपुर में रहेगा। अमरपुर में भी दावेदारों की संख्या चार से पांच है। वोटिंग कराना निश्चित है।
अमरपुर नगर पंचायत में तो पहले से ही तीन गुट सक्रिय है। पिछले दिनों बजट को लेकर बुलाई गई बैठक में हंगामा का भी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में दिख सकता है।