विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शक में पति ने लगाई डांट तो विवाहिता ने खाया जहर! बांका में दो मासूमों की मां की मौत; मायके का आरोप- दामाद ने मार डाला

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:04 PM (IST)

Banka Amarpur Crime: बांका के अमरपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद 23 वर्षीय विवाहिता नंदनी कुमारी ने जहर खाकर ...और पढ़ें

Banka Amarpur Crime: बांका के तारडीह में पति की डांट के बाद विवाहिता ने खाया जहर, मौत; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Banka Amarpur Crime: बांका के तारडीह में पति की डांट के बाद विवाहिता ने खाया जहर, मौत; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

HighLights

  1. अमरपुर में 23 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद जहर खाया।

  2. मायके वालों ने पति उत्तम कुमार दास पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। Banka Amarpur Crime: अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारडीह गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद और कलह के बीच एक 23 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान तारडीह निवासी उत्तम कुमार दास की पत्नी नंदनी कुमारी (23) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मायके पक्ष ने दामाद और उसके परिवार पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के मायके वालों के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर आरोपित पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का पति उत्तम कुमार दास चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है और करीब एक सप्ताह पूर्व ही अपने गांव लौटा था। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर उसने बुधवार को पत्नी को कड़ी डांट-फटकार लगाई थी।

Banka Woman Dies by Poison Husband Arrested Amidst Allegations (1)

देर शाम वह पास के गांव फरीदपुर जलावन लाने गया था। जब वह घर वापस लौटा, तो नंदनी घर के बरामदे में लगातार उल्टियां कर रही थी। पूछने पर उसने बताया कि उसने कीटनाशक (जहर) खा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही फुल्लीडुमर प्रखंड के केंदुआर गांव स्थित मायके से मृतका की मां ललिता देवी, पिता मन्नू दास और अन्य परिजन बदहवास हालत में अमरपुर अस्पताल पहुंचे। मायके वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि उत्तम कुमार दास और उसके परिजनों ने घरेलू प्रताड़ना के बाद साजिश रचकर नंदनी को जबरन जहर खिलाकर मार डाला है।

अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर दारोगा संजय कुमार गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने मायके पक्ष के लिखित फर्दबयान के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पति उत्तम कुमार दास को हिरासत में ले लिया और बाद में उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

छह साल पहले हुई थी शादी, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

परिजनों ने बताया कि नंदनी और उत्तम की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बेटे हैं—तीन वर्षीय दिव्यांशु कुमार और डेढ़ वर्षीय अंकुश कुमार। ग्रामीणों के अनुसार, उत्तम पिछले करीब दो वर्षों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन भीषण विवाद और मारपीट होती रहती थी।

  • अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में 23 वर्षीय विवाहिता नंदनी कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की खुदकुशी

  • चंडीगढ़ में मजदूरी करने वाला पति उत्तम कुमार दास एक हफ्ते पहले ही लौटा था घर; प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी को लगाई थी डांट

  • मायके वालों ने लगाया दामाद और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप; पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार

  • छह वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पीछे छूट गए तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष के दो मासूम बच्चे; बांका सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

कई बार परिवार और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने समझा-बुझाकर सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन कलह शांत नहीं हुई। मां की असामयिक मौत और पिता के जेल जाने के बाद दोनों दुधमुंहे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान पर हत्या और प्रताड़ना की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन तफ्तीश कर रही है।