Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं अभी जिंदा हूं साहब!', पेंशन बंद होने के बाद चार महीने से अपनी 'वजूद' साबित कर रही हैं सुमंति देवी

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

    चांदन (बांका) की सुमंति देवी को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर उनकी वृद्धा पेंशन रोक दी गई। चार महीने से वह खुद को जीवित साबित करने के लिए प्रखंड का ...और पढ़ें

    अपनी वजूद साबित कर रही हैं सुमंति देवी

    अपनी वजूद साबित कर रही हैं सुमंति देवी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चांदन (बांका)। प्रखंड मुख्यालय चांदन अंतर्गत पंचायत वार्ड संख्या एक से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर उसकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई। पीड़ित महिला बीते चार माह से अपने जीवित होने का प्रमाण देते हुए पेंशन बहाली के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही है।

    मामला जनकपुर गांव की निवासी सुमंति देवी से जुड़ा है। सुमंति देवी को नियमित रूप से वृद्धा पेंशन मिलती थी, जिससे वह अपना जीवन-यापन करती थीं। चार माह पूर्व उनका पैर टूट गया, जिस कारण वह पेंशन लेने नहीं जा सकीं। इलाज के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा।

    पैर ठीक होने के बाद जब वह पेंशन लेने बैंक पहुंचीं तो बैंक ने केवाईसी की बात कही। बैंक कर्मियों ने बताया कि केवाईसी पूरी है, लेकिन पेंशन राशि आना बंद हो गई है।

    विकास मित्र द्वारा उनके निधन की रिपोर्ट दी गई

    इसके बाद सुमंति देवी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, जहां विभिन्न बाबुओं द्वारा उन्हें टालमटोल कर लौटाया जाता रहा। अंततः जब वह अपने बेटे के साथ कार्यालय पहुंचीं और कंप्यूटर से जांच कराई गई, तो बताया गया कि उन्हें मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी गई है। पूछने पर जानकारी मिली कि विकास मित्र द्वारा उनके निधन की रिपोर्ट दी गई थी।

    इस संबंध में बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गलत रिपोर्ट देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा सुमंति देवी की बंद पेंशन शीघ्र चालू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी बेलहरिया पंचायत में चुड़की मुर्मू नामक एक जीवित महिला को मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद की जा चुकी है।

    खबरें और भी