विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के बांका में रेलवे पुल के पास मिली लाश; घर से देवघर के लिए निकला था युवक, हत्या की आशंका 

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:08 AM (IST)

चांदन नदी रेलवे पुल के पास सोमवार सुबह एक युवक रूपेश कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस को शरीर पर ...और पढ़ें

जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. चांदन नदी रेलवे पुल के पास मिला युवक का शव।

  2. मृतक की पहचान सहरसा निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई।

  3. पुलिस को शरीर पर चोट के निशान मिले, हत्या की आशंका।

संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। चांदन नदी रेलवे पुल के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी गांव निवासी रूपेश कुमार (30), पिता मणीकांत यादव के रूप में हुई है। वह वाहन चालक था।

जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार चार सितंबर को बेलोरो लेकर घर से देवघर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा।

सोमवार सुबह चांदन नदी रेलवे पुल के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। बाद में पहुंचे स्वजनों ने शव की पहचान रूपेश कुमार के रूप में की।

पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना को लेकर स्वजन फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में बाढ़ के बीच दर्दनाक हादसा: बेटे को बचाने गए पिता की भी करंट से मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण