यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Teacher बहाली के बाद बड़ा बदलाव, इस हाईस्कूल को पहली बार मिले पांच शिक्षक; प्राइमरी में भी एक टीचर ने किया ज्वाइन
बीपीएससी द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली के बाद विद्यालय में पहली बार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए शिक्षकों ने योगदान किया है। इसमें से उच ...और पढ़ें

HighLights
- हाईस्कूल का भवन अलग से अभी तक नहीं बना
- कुछ शिक्षकों ने अभी तक नहीं किया ज्वाइन
संवाद सूत्र, पंजवारा (बांका)। प्रत्येक पंचायत में एक हाईस्कूल खोलने के सरकार के निर्णय के बाद सबलपुर पंचायत को भी एक हाईस्कूल का सौगात चार साल पहले मिला था। पंचायत क्षेत्र के मध्य विद्यालय डहुंकी को प्रोन्नत कर हाईस्कूल में अपग्रेड कर दिया गया था, लेकिन वहां हाईस्कूल के छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी थी।
मिडिल स्कूल के शिक्षकों को हाईस्कूल के छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी का दायित्व था। यह सिलसिला बीते चार साल से जारी था। हाईस्कूल के लिए भवन तो अबतक अलग से नहीं बना है। ऊपर से इस हाईस्कूल में इसी सत्र से इंटरमीडिएट कक्षा की पढ़ाई भी शुरू हो गई है।
बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली के बाद दिखा बदलाव
खबरें और भी
ऐसी स्थिति में हो रही पढ़ाई