Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Belhar Seat Election 2025: दांव पर मंत्री और सांसद की प्रतिष्ठा, बेलहर में दिलचस्प हुआ मुकाबला

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 02:43 PM (IST)

    बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के पुत्र रजनीश ...और पढ़ें

    झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव।

    झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव।

    HighLights

    1. बेलहर में दो परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

    2. मंत्री और सांसद के पुत्र चुनावी मैदान में

    3. राजद और जदयू के बीच मुकाबला

    बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। विधानसभा चुनाव यहां दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। इसको लेकर यहां घमासान मचा हुआ है। खासकर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में बेलहर में चुनावी मुकाबले पर सभी की नजरें है। इसी बीच चुनाव इस बार दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

    स्थानीय ढ़ाकामोड़ गांव निवासी सह झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव दोनों के पुत्र इस बार चुनावी मैदान में हैं।

    सांसद पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन बांका जिला के बेलहर से राजद उम्मीदवार हैं, वहीं मंत्री पुत्र रजनीश यादव भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से राजद प्रत्याशी हैं। दोनों युवाओं की राजनीति में यह पहली एंट्री है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजय यादव के मंत्री बनने से राजद को इस क्षेत्र में मजबूती मिली है, जबकि सांसद गिरिधारी यादव जदयू का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में पुत्रों की जीत या हार सीधे दोनों की राजनीतिक साख पर असर डाल सकती है।

    वैसे सांसद पुत्र के राजद से टिकट लेने पर आलोचना का दौड़ जारी है। पर सांसद ने यह कहकर सभी की बोलती बंद कर दी है कि -बेटा स्वतंत्र है। वह कोई भी निर्णय ले सकता है। मेरी आस्था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के साथ है। वैसे पुत्र के राजद से चुनाव लड़ने पर पार्टी ने सांसद से शोकाज भी पूछा है।

    दरअसल, 2020 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया से पूर्व विधायक स्वीटी सीमा पराजित हुई थी। तब धोरैया से राजद से जीतकर भूदेव चौधरी ने पार्टी की नैया खेब रहे थे। इसके बाद 2024 के जुलाई में झारखंड सरकार के गठन के बाद गोड्डा जिले के गोड्डा से चुनाव जीतकर संजय यादव झारखंड सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने थे।

    खबरें और भी

    संजय के मंत्री बनने के बाद बांका-भागलपुर में सहित अन्य क्षेत्रों में राजद को संजीवनी मिली थी। इस विधानसभा चुनाव में संजय ने अपने पुत्र रजनीश को कहलगांव से पार्टी उम्मीदवार बनाने में सफल हो गए। जबकि गिरिधारी यादव जदयू व राजद से चार बार के सांसद हैं। वे लगातार दूसरी बार एनडीए समर्थित जदयू के सांसद हैं।

    इस बार वे बेलहर से राजद की टिकट पर अपने छोटे पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन को चुनाव लड़ा रहे हैं, जबकि यहां जदयू से वर्तमान विधायक मनोज यादव फिर से मैदान में हैं। वैसे चुनाव में सांसद द्वारा अपने पुत्र के समर्थन में कोई सभा या जनसंपर्क अभियान खुले तौर पर नहीं होने की सूचना है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बेटी-दामाद, बेटा और अभिभावक की टक्कर! बिहार की इस सीट पर टाइट फाइट

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कंजूसी ही कंजूसी..! एनडीए और महागठबंधन ने केवल 53 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट