बांका के भलजोर में कुरकुरे की आड़ में 50 लाख की शराब जब्त, जामताड़ा का तस्कर धराया, बाराहाट में स्कॉर्पियो में दारू मिला
उत्पाद विभाग और पुलिस ने बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भलजोर चेकपोस्ट पर 50 लाख की शराब जब्त कर एक तस्कर को पकड़ा गया ...और पढ़ें

बांका: भलजोर चेकपोस्ट पर कुरकुरे की आड़ में 50 लाख की शराब जब्त, तस्कर धराया, बाराहाट में स्कॉर्पियो से शराब जब्त
HighLights
भलजोर चेकपोस्ट पर 50 लाख की शराब जब्त।
कुरकुरे के बोरों में छिपाई गई थी शराब।
बाराहाट में स्कॉर्पियो से भी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, बौंसी/बाराहाट (बांका)। बिहार-झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भलजोर चेकपोस्ट और बाराहाट थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
भलजोर में कुरकुरे के नीचे छिपाई शराब
पहली कार्रवाई भलजोर चेक पोस्ट पर हुई, जहाँ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक से 317 कार्टन में रखी 6,568 बोतल (2,824 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कुरकुरे के बोरों का सहारा लिया था।
50 लाख रुपये आंकी गई कीमत
उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। मौके से जामताड़ा (झारखंड) निवासी तस्कर शंकर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। श्रावणी मेले के मद्देनजर भलजोर चेकपोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बाराहाट में स्कॉर्पियो से शराब जब्त
दूसरी ओर, बाराहाट थाना क्षेत्र के विजयहाट के समीप आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 129.270 लीटर विदेशी शराब जब्त की। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे।
खबरें और भी
गोड्डा से भागलपुर जा रही थी खेप
पुलिस टीम ने पीछा कर एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब की यह बड़ी खेप झारखंड के गोड्डा से भागलपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
फरार तस्करों की तलाश जारी
बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम फरार आरोपितों, वाहन स्वामी और इस शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य धंधेबाजों की पहचान में जुटी हुई है।