यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: बिहार में तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर युवक की सच्चाई जान उड़े होश
Extra Marital Affair बांका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां को एक शादी-शुदा व्यक्ति से फेसबुक पर प्यार हो गया। हालांकि ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के बांका में तीन बच्चों की मां को हुआ फेसबुक पर हुआ प्यार
- पति को पता चली सच्चाई तो शिकायत लेकर पहुंच गया थाने
- फेसबुक पर बने महिला का प्रेमी भी निकला शादी शुदा
संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। Banka News: बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। बुधवार को थाना परिसर में दिनभर शादी-शुदा प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा चलाता रहा। दरअसल, बेलारी गांव के युवक चंदन दास की शादी हो चुकी है, उसे एक पुत्री भी है। लेकिन, इंटरनेट मीडिया पर उसे एक महिला से प्यार हो गया। महिला के तीन बच्चे भी हैं।
दोनों घर से हो गए थे फरार
इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए थे। इसको लेकर चंदन की पत्नी ने शंभूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पति ने शाहकुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने चंदन को ब्लॉक परिसर के यात्री शेड के समीप महिला के साथ पकड़ लिया।
महिला का पति भी तीन बच्चों के साथ शंभुगंज पहुंचा
इसकी जानकारी जब महिला के पति को मिली तो वह भी तीनों बच्चों के साथ शंभुगंज थाने पहुंच गया। इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा चलता था। दोनों साथ रहने की जिद करते रहे। लेकिन बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों को समझा बुझाकर घर भेजा गया।
बांका पुलिस ने महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
बांका टाउन थाना की पुलिस ने बुधवार को एक महिला शराब तस्कार को गिरफ्तार किया है। करजाना निवासी गंगाधर राय की पत्नी सरिता देवी शराब कारोबार में संलिप्त थी। सूचना पर पुलिस ने जब महिला की तालशी ली तो महिला के हाथ के झोला में पुलिस को 20 बोतल अंग्रेजी शराब मिला है।
खबरें और भी
इसके बाद पुलिस को शराब को जब्त कर लिया है। जबकि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला शराब तस्कार के पास से बलंडर प्राइड की 20 बोतल शराब मिला है
ये भी पढ़ें
Bihar News: बिहार को मिले 27 नए थाने, बेगूसराय समेत 3 जिलों को सौगात; क्षेत्राधिकार किया गया तय
Patna News: बिहटा-औरंगाबाद के बीच बिछेगी रेल लाइन, भूमि अधिग्रहण को लेकर नई जानकारी आई सामने