विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banka News: सबलपुर पंचायत के पुलविहीन गांवों का दर्द, सुखनिया नदी बनी राह में रोड़ा

By Jivan mishra Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 02 Aug 2025 12:27 PM (IST)

बांका जिले के बाराहाट प्रखंड स्थित सबलपुर पंचायत के कई गांव नदी के उस पार बसे होने के कारण बरसात ...और पढ़ें

बांका में नदी से अलग-थलग गांवों के लिए पुल की मांग। फाइल फोटो
बांका में नदी से अलग-थलग गांवों के लिए पुल की मांग। फाइल फोटो

HighLights

  1. नदी पार गांवों के लिए पुल की मांग |
  2. MLC विजय कुमार ने मंत्री को लिखा पत्र |
  3. ग्रामीणों को बरसात में होती है परेशानी |

जागरण संवाददाता, पंजवारा (बांका)। बाराहाट प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पंचायत की भौगोलिक स्थिति वर्षों से लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। पंचायत के कई गांव नदी के उस पार बसे हैं, जहां बरसात के दिनों में संपर्क पूरी तरह भंग हो जाता है।

सबसे अधिक परेशानी सुखनिया नदी के उस पार बसे छोटी मोहानी, चांदीडीह, बजरा, कहारटोली, चकाई आदि गांवों के लोगों को उठानी पड़ती है। हालांकि पुल निर्माण से सरुका, बेगपुर और खुशहालपुर आदि कुछ गांवों में स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन उपरोक्त गांव आज भी बुनियादी संचार साधन से वंचित हैं।

पंचायत मुख्यालय सबलपुर या मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए सुखनिया नदी पार करना इन ग्रामीणों के लिए बड़ी बाधा है। इधर, इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री और अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जनहित में पुल निर्माण को प्राथमिकता देने की अपील की है।

मंत्री ने एमएलसी को इस दिशा में पहल का आश्वासन दिया है। इस संबंध में पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने भी इसे जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की यह मांग वर्षों पुरानी है।