विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांवरियों के लिए चौड़ी होगी सड़क, जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज; चुनाव से पहले बांका पर CM नीतीश मेहरबान

Published: Sun, 02 Feb 2025 01:36 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान बांका पहुंचे। यहां उन्होंने रजौन के बाबरचक स्थित उन्नति ग्राम का ...और पढ़ें

प्रगति यात्रा के दौरान भीड़ का अभिवादन करते सीएम।(फोटो जागरण)
प्रगति यात्रा के दौरान भीड़ का अभिवादन करते सीएम।(फोटो जागरण)

HighLights

  1. स्मार्ट विलेज बाबरचक का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
  2. सीएम ने जीविका दीदी को सौंपा 103 करोड़ का चेक

जागरण संवाददाता, बांका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बांका जिले से कांवरियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि देश-विदेश से आने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए अजगैवीनाथ से दर्दमारा तक राज्य पथ 22 को चौड़ा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सबसे पहले रजौन के बाबरचक स्थित उन्नति ग्राम पहुंचे, जिसका उन्होंने उद्घाटन किया। यहां वह करीब आधे घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने उन्नति ग्राम कैंपस में बने मॉडल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब खेल मैदान आदि का निरीक्षण किया।

बांका में खुलेगा डिग्री कॉलेज

बांका में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ कटोरिया में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराई है। अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कालेज के लिए उपलब्ध 26 एकड़ जमीन का निरीक्षण कर आसपास की सड़कों के चौड़ीकरण का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के चौथे चरण में बांका पहुंचे थे। सीएम ने 362 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 234 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास और 128 करोड़ 50 लाख की 161 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

स्मार्ट विलेज का किया उद्घाटन

इसके पहले, रजौन प्रखंड के बाबरचक स्थित राज्य के पहले स्मार्ट विलेज (उन्नतिनगर) का निरीक्षण कर सीएम ने इसका उद्घाटन किया। 11 एकड़ जमीन पर फैले स्मार्ट विलेज में स्कूल, खेल मैदान, मार्केट कांप्लेक्स, तालाब सहित अन्य सुविधाएं हैं।

कटोरिया में 193 एकड़ जमीन पर रोजगार के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। सीएम ने कहा कि लगभग 37 एकड़ भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। सिंचाई सुविधाओं को देखते हुए सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी का पानी बेलहर के हनुमाना डैम में पहुंचाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि इसके लिए राशि आवंटित हो गई है। अमरपुर में ग्रिड सब स्टेशन के साथ ही बौंसी व बेलहर प्रखंड में पावर सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। रजौन प्रखंड की कतरिया नदी पर बरौनी गांव में एक नए चेकडैम का निर्माण होगा।

अंचल कार्यालय के लिए बनाया जाएगा नया भवन

बौंसी और बाराहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए नया भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि वे अच्छा काम कर रही हैं। जीविका समूह को बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

उन्नतिनगर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीन लोगों को चाबी, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 3 करोड़ 67 लाख का सांकेतिक चेक, जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूह को 65 करोड़ 34 लाख रुपये का चेक और ई-रिक्शा की चाबी भी लाभुकों को दी।

सीएम बजट में बिहार के लिए विशेष पैकेज देने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। सीएम ने कहा कि इससे बिहार का विकास होगा।

उन्होंने केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्नतिनगर में स्कूली बच्चों व शिक्षकों से के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे हमारी भावी पीढ़ी हैं। यह देश का भविष्य हैं। इन्हें ठीक से पढ़ाकर बेहतर नागरिक बनाने में सहयोग करना चाहिए।

ओढ़नी डैम के लिए हुए रवाना

इसके बाद मुख्यमंत्री ओढ़नी डैम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव और धोरिया विधायक भूदेव चौधरी के अलावा मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के सचिव भी थे।

यह भी पढ़ें- 

भागलपुर के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, नीतीश ने दे दी एक साथ ढेर सारी खुशखबरी; एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

बिहार के प्रत्येक इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने जा रहा नया बदलाव, छात्रों को अब से मिलेगी यह सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।