विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका: बेलहर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को रौंदा, छठ मनाने दुबई से लौटे युवक की मौत

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:34 AM (IST)

बांका के बेलहर में एक तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक उदय तांती की मौत हो गई। ...और पढ़ें

हाइवा ने बाइक को रौंदा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

हाइवा ने बाइक को रौंदा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा।

  2. दुबई से छठ पूजा के लिए घर लौटा था मृतक।

  3. गंगा स्नान जाते समय पसिया मोड़ पर हादसा।

संवाद सूत्र, बांका। बेलहर में हाइवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरिया गांव निवासी स्व. सीताराम तांती के पुत्र उदय तांती (35) के रूप में हुई है। वह दुबई में रहकर काम करता था और छठ पूजा में शामिल होने के लिए तीन दिन पूर्व ही घर लौटा था। हादसे के बाद परिवार में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार उदय तांती शुक्रवार को बाइक से गंगा स्नान करने अजगैबीनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान पसिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- बांका : स्‍कूल में मासूम को कमरे में बंद कर घर चले गए शिक्षक, 2 घंटे तक रोता रहा छात्र; गुस्‍से में पहुंचे ग्रामीण


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।