विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News : पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना, दो बेटियों के साथ पिता ने बनाया संबंध; एक को हुई बच्ची

Published: Tue, 16 Apr 2024 02:42 PM (IST)

एक गांव में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दो बहनों में एक 17 ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही
  2. दोनों बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा

संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। एक गांव में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दो बहनों में एक 17 और दूसरी 16 वर्षीया किशोरी ने अपने पिता पर तीन साल से लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाकर पुलिस से सोमवार शाम को शिकायत की है।

सूचना पर प्रशासन के सहयोग से कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की सहयोगी संस्था मुक्ति निकेतन की पहल पर पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों बेटियों ने पिता पर तीन साल से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। एक बच्ची गर्भवती भी हो गई। इसके बाद एक प्राइवेट क्लीनिक में उसे पुत्री हुई।

चचेरे भाई ने भी दोनों बहनों से शारीरिक संबंध बनाया

पिता ने बच्ची को गांव की आशा सरिता देवी के हाथों बेच दिया। फिर दो-तीन महीने बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसकी जानकारी के बाद चचेरे भाई ने भी दोनों बहनों से शारीरिक संबंध बनाया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित पिता को हिरासत में लिया गया है। दोनों बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।

इधर, मुक्ति निकेतन के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में सूचना मिली थी। इसके आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित पिता को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

Chirag Paswan : चिराग पासवान के हाजीपुर में RJD ने लगाई सेंध, तेजस्वी यादव के पाले में आए LJPR के 2 नेता

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD के साथ इन 3 सीटों पर फाइनल की डील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।