कांवड़ यात्रा 2026: बांका में कांवड़ियों के लिए पहली बार 'जीविका दीदी की रसोई', मात्र ₹80 में मिलेगी थाली
श्रावणी मेले में कांवड़ियों को जीविका समूह की रसोई से स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन मिलेगा। बांका में 13 स्थानों पर जीविका दीदियां 80 रुपये में भोजन ...और पढ़ें
-1785312437732_m.webp)
जीविका दीदी की रसोई ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
जीविका समूह की 13 रसोई कांवड़िया पथ पर संचालित।
कांवड़ियों को 80 रुपये में स्वच्छ, पौष्टिक भोजन उपलब्ध।
महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार, श्रद्धालुओं को सुविधा।
संवाद सहयोगी, बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार कांवड़ियों को जीविका समूह की रसोई से स्वच्छ, पौष्टिक और निर्धारित दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से कांवड़िया पथ के 13 स्थानों पर पहली बार जीविका दीदियों द्वारा रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ना है।
जीविका की रसोई में कांवड़ियों के लिए चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, पापड़ और आचार की थाली के साथ रोटी, सब्जी, दाल व भुजिया की थाली 80 रुपये में उपलब्ध होगी। सभी रसोई केंद्रों पर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
कांवड़िया पथ पर संचालित होने वाली रसोई का निरीक्षण
जीविका के जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने मंगलवार को कांवड़िया पथ पर संचालित होने वाली रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी रसोई संचालकों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
जीविका डीपीएम ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन इन रसोई केंद्रों में आठ से दस हजार कांवड़ियों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठकर भोजन करने की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक रसोई केंद्र के संचालन और निगरानी के लिए एक-एक प्रबंधक की तैनाती की गई है, जो नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
खबरें और भी
श्रावणी मेले के दौरान जीविका दीदियों की यह पहल कांवड़ियों को सुविधा देने के साथ-साथ महिला समूहों के आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: बांका में एआई कैमरों से होगी कांवड़ियों की गिनती, पांच जगहों पर बनाया गया टेंट सिटी