Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 6 की मौत, खेत में रोपनी के दौरान हुआ हादसा; एक दर्जन झुलसे

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:15 PM (GMT+05:30)

    बांका में हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए। इनमें खावा गांव में धान रोपनी कर रहे पिता-पुत्र और गो ...और पढ़ें

    बिजली गिरने से 6 की मौत

    बिजली गिरने से 6 की मौत

    HighLights

    1. बांका में वज्रपात से छह लोगों की दर्दनाक मौत।

    2. खावा गांव में पिता-पुत्र की खेत में मौत।

    3. धान रोपनी के दौरान हुए हादसे में एक दर्जन घायल।

    संवाद सहयोगी, बांका। लंबे इंतजार के बाद रविवार को बांका में थोड़ी बारिश तो जरूर हुई, मगर बड़ा गम भी दे गई। हल्की बारिश के दौरान बांका टाउन थाना के अलावा अमरपुर, बाराहाट और रजौन में ठनका गिरने की घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन तक लोगों को झटका लगा है। 

    बांका थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पिता-पुत्र सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई है। वज्रपात की पहली घटना ओढ़नी थाना के खावा गांव में हुई, जहां रोपनी कार्य में लगे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। 

    जानकारी के मुताबिक घनश्याम यादव का 37 वर्षीय पुत्र ब्रहमदेव यादव अपने खेत में रोपनी कर रहा था। ब्रह्मदेव का छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार भी वहां था। इसी बीच बारिश के साथ ही आसमान गरजने लगा। 

    पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत

    बारिश से बचने के लिए दोनों पिता-पुत्र पेड़ के पास गया, तभी तेज आवाज के साथ वज्रपात हो गया और दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई। आनन-फानन में दोनों को स्वजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डा. उस्मान घनी ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। पत्नी रेखा देवी और मां इनो देवी रह-रहकर बेहोश हो रही थी। 

    वहीं दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के गोलाहू गांव में हुई। जहां खेत में रोपनी करने के दौरान वज्रपात से इनोद यादव की मौत हो गई। इनोद यादव अपने पीछे पांच बेटी सहित पत्नी को छोड़कर गए हैं। इनोद की मौत के बाद सदर अस्पताल स्वजन के चित्कार से गूंज उठा। 

    खबरें और भी

    तीसरी घटना में युवती की मौत

    जबकि तीसरी घटना टाउन थाना के डाढ़ा पंचायत स्थित लीलावरण गांव में हुई। जहां रविवार को रोपनी के दौरान तेज बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश यादव की पत्नी सरिता देवी की दर्दनाक मौत हो गई। स्वजन जब सरिता को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।