विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिन में मरम्मत, रात में फिर बहा लोहागर नदी का डायवर्जन; कई गांवों का बांका शहर से टूटा संपर्क  

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:40 AM (IST)

बांका के बेलहर प्रखंड में लोहागर नदी का डायवर्जन शनिवार रात बारिश में फिर बह गया, जिससे 50 हजार से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लोहागर नदी का डायवर्जन शनिवार रात फिर बहा।

  2. दिन में मरम्मत के बाद दोबारा टूटा डायवर्जन।

  3. 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में परेशानी।

जागरण संवाददाता, बांका। जिला के बेलहर प्रखंड के बहोरना गांव के पास खेसर-जिलानी पथ पर लोहागर नदी का डायवर्जन शनिवार रात बारिश के पानी में फिर बह गया। तीन दिन पहले भी डायवर्जन टूट गया था।

ग्रामीण कार्य विभाग ने शनिवार शाम तक मरम्मत कर आवागमन बहाल कराया था, लेकिन रात में पानी के दबाव से डायवर्जन दोबारा बह गया। इससे 50 हजार से अधिक आबादी की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब आठ से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

दरअसल,बुधवार को भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से डायवर्जन टूट गया था। इससे बेलहर व शंभुगंज के दर्जनों गांवों के साथ फुल्लीडुमर के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ था।

दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जलस्तर घटते ही मरम्मत शुरू कराई थी। करीब एक वर्ष पूर्व नदी पर बना पुल ध्वस्त हुआ था, जिसके बाद लाखों रुपये खर्च कर डायवर्जन बनाया गया था। विभाग ने जल्द दोबारा मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का तांडव: गांधी घाट में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का रिंग बांध ध्वस्त