Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar की बढ़ी टेंशन, JDU के इस दिग्गज नेता को Samrat Chaudhary भाजपा में कराएंगे शामिल; वोट बैंक पर पड़ेगा बड़ा असर

    By Sonam Kumar Singh Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 10:23 AM (IST)

    Bihar Political News लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक दिग्गज नेता कौशल सिंह ने इस्तीफा द ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार

    HighLights

    1. जदयू के प्राथमिक सदस्यता से दे दिया था इस्तीफा
    2. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जाएंगे

    संवाद सूत्र, बांका। Bihar Political News अंग किसान मोर्चा के संरक्षक सह पूर्व प्रत्याशी कौशल सिंह भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। जानकारी हो कि सोमवार को कौशल सिंह ने जदयू (JDU) के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंगलवार को वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस पर चर्चा की।

    इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा से जुड़ने की अपील की। कौशल सिंह 19 जनवरी को पटना भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। जानकारी हो कि कौशल सिंह के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पटना जाएंगे।

    दर्जनों गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे

    कौशल सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से कार्यकर्ता 18 जनवरी को दोपहर में ही दो सौ की संख्या में छोटी गाड़ियों एवं दर्जनों की संख्या में बड़ी गाड़ियों के साथ पटना पहुंचेंगे।

    कौशल सिंह

    उन्होंने कहा कि बांका लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता पटना जा रहे हैं। जो सभी पीएम नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत के महाभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने पर बल देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Prashant Kishor: 'एक प्रशांत किशोर आए या 10, लेकिन एक बात दिमाग में रखिए...' पीके ने छोड़े झकझोरने वाले शब्द बाण

    किसानों की होगी भारी बचत! इस जिले में ड्रोन से होगा फसलों पर छिड़काव, देनी होगी मात्र इतनी राशि