विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'छठ मैया का मजाक उड़ाने वाला पापी', राहुल पर बरसे MP CM मोहन, कहा- 'जनता कभी नहीं करेगी माफ'

Published: Sun, 09 Nov 2025 05:46 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर छठ मैया का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ...और पढ़ें

जवानों व किसानों की सुरक्षा के लिए नीतीश-मोदी का सरकार में रहना जरुरी: मोहन। फोटो जागरण

जवानों व किसानों की सुरक्षा के लिए नीतीश-मोदी का सरकार में रहना जरुरी: मोहन। फोटो जागरण

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव का राहुल पर हमला

  2. छठ मैया का मजाक उड़ाने का आरोप

  3. जनता कभी माफ नहीं करेगी: सीएम

संवाद सूत्र, फुल्लीडुमर (बांका)। बेलहर विधान सभा के जदयू उम्मीदवार मनोज यादव के समर्थन में शनिवार को उच्च विद्यालय वालादेव इटहरी मैदान में चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है।

सीएम ने कहा कि जो छठी मैया का मजाक उड़ाए, उससे बड़ा पापी कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि छठ जैसी आस्था का उपहास उड़ाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भारत के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए बोले कि अब का भारत गोली का जवाब गोले से देता है और दुश्मन के घर में घुसकर मारता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कहा कि बिहार की तस्वीर बदलने वाले नीतीश कुमार और बेलहर विधान की तकदीर बदलने वाले मनोज यादव जैसे नेता कभी-कभी मिलते हैं, इन्हें जनता का प्यार मिलता रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस उंगली में चक्र सुदर्शन धारण कर शिशुपाल का वध कृष्ण ने किया था उसी उंगली से 11 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाते हुए मनोज यादव को पुनः विधान सभा भेज कर दुश्मन के गलत विचारों का अंत करें।

मोहन ने कहा कि सीमा पर जवान एवं खेत में किसान का सम्मान करने वाले देश में नरेंद्र मोदी एवं बिहार में नीतीश कुमार का रहना बहुत ज़रूरी है। जदयू प्रत्याशी मनोज यादव ने कहा कि गंगा का पानी बदुआ डैम तक पहुंचाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी दल से नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के सांसद से है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की तथा संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुजानंद अनुज ने किया।

यह भी पढ़ें- Katihar Election: दो अपने ही मैदान में, जो शहर को साधेगा, वही जीत पाएगा

यह भी पढ़ें- कैमूर की चारों सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।