Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारवासी कृपया ध्यान दें! 31 मार्च से पहले करा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगी पेंशन 

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:34 PM (IST)

    बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं (Bihar Pension Scheme) के सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक जीवन प्रमाणन (Life Certification) कराना अनिवार्य है। ...और पढ़ें

    पेंशन रुकने से बचाना है तो जल्द करें ये काम। फाइल फोटो

    पेंशन रुकने से बचाना है तो जल्द करें ये काम। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, बांका। बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक जीवन प्रमाणन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद केवल उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन (Pension Scheme) का लाभ मिलेगा, जिनका प्रमाणन पूरा हो चुका होगा।

    बांका जिला प्रशासन के अनुसार, सेवा केंद्रों के माध्यम से 22 दिसंबर 2025 से निःशुल्क जीवन प्रमाणन (Life Certification) की प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक 1,80,521 पेंशनधारियों का प्रमाणन किया जा चुका है, लेकिन अभी भी कई लाभार्थी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। प्रमाणन नहीं होने के कारण मृत पेंशनधारियों का विवरण अभिलेखों में अद्यतन करने में कठिनाई हो रही है।

    यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन, निःशक्तता पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित कुल छह योजनाओं के तहत सभी लाभार्थियों के लिए आवश्यक है।

    पेंशन बंद कर चिपकायी जाएगी लिस्ट

    डीएम नवदीप शुक्ला ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना जीवन प्रमाणन अवश्य कराएं। मृत पेंशनधारियों के मामलों में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मृत्यु की सूचना मिलने पर प्रमाण-पत्र या परिजनों से लिखित पुष्टि लेना आवश्यक होगा।

    यदि पुष्टि नहीं होती है, तो संबंधित पेंशन को अस्थायी रूप से बंद कर इसकी सूचना पंचायत भवन एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाशित की जाएगी।

    साथ ही यदि किसी जीवित व्यक्ति को गलत तरीके से मृत घोषित कर पेंशन बंद करने का मामला सामने आता है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखते हुए वास्तविक लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

    खबरें और भी

    क्र.सं. प्रखंड कुल पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण कृत लंबित आधार नोट मेप पूर्णता %
    1 अमरपुर 33,277 24,775 8,502 292 74.45%
    2 बांका 25,035 17,426 7,609 485 69.60%
    3 बाराहाट 19,826 14,191 5,635 64 71.58%
    4 बौंसी 23,175 15,738 7,437 287 67.90%
    5 बेलहर 21,812 15,656 6,156 317 71.78%
    6 चांदन 16,879 11,442 5,437 219 67.79%
    7 धरिय्रा 28,590 21,414 7,176 208 74.90%
    8 कटोरिया 20,681 13,071 7,610 248 63.20%
    9 फुल्लीडुमर 17,215 12,087 5,128 199 70.21%
    10 रजौन 23,083 17,237 5,846 195 74.67%
    11 शंभूगंज 23,338 17,484 5,854 144 74.92%
    कुल (बांका जिला) 252,201 183,425 68,776 2,698 72.73%

     1. कुल पेंशनधारियों की संख्या: 2,52,911

    2. जिन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हो चुका है: 1,80,821

    3. जिन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है: 72,390

    4. पेंशनधारियों का आधार नोट मेप : 2,638