विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में भविष्‍यवाणी फेल होने के बाद किया एक और बड़ा दावा, नीतीश कुमार को लेकर दे दिया ये बयान

Published: Sat, 15 Jun 2024 05:39 PM (IST)

Bihar Politics प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बांका में जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्‍होंने दोनोंं ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर ने बांका में सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर आलोचना की। (फाइल फोटो)
प्रशांत किशोर ने बांका में सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर आलोचना की। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. PK ने लालू-नीतीश की आलोचना की
  2. प्रशांत किशाेर ने लोगों से अपील की कि जाति के नाम पर वोट न दें
  3. लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं: PK

जागरण संंवाददाता, बांका। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) ने शनिवार को बांका में सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए हैं।

पीके ने आगे कहा कि लालू प्रसाद, यादवों के नेता कहे जाते हैं; लेकिन किसी यादव को आगे नहीं बढ़ाया। वे अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए काम करते हैं। परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। बिहार में किसी के पास 80 प्रतिशत तक  पूंजी नही है, जो रोजगार कर सके। शिक्षा, जमीन और पूंजी तीनों नहीं है।

'मुसलमान लालू को वोट देते हैं...'

उन्‍होंने लोगों से अपील की कि जाति के नाम पर वोट न दें। जातिवाद को बढ़ावा देने वाले नेता भी अपनी जाति की जगह परिवार को बढ़ाते हैं। मुसलमान लालू को वोट देते हैं कि भाजपा नहीं आए, दूसरी ओर लोग (पार्टी) लालू को नहीं लाने की बात कहते हैं, ताकि कमल को वोट मिले।

अपने परिवार के लिए वोट करें: PK

पीके ने कहा कि कई सरकारें बदल गईं पर व्यवस्था नहीं बदली है। लालू राज में अपराधी लूटते थे, नीतीश राज में अधिकारी लूटते हैं। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों, अपने परिवार के लिए वोट करें; ताकि बिहार की व्यवस्था बदल सके।

मालूम हो कि प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए की शानदार वापसी की बात कही थी। उन्‍होंने जो आंकड़ा दिया था वो बुरी तरह से गलत साबित हुआ था। वहीं, एनडीए ने भी 'अबकी बार, 400 पार' का नारा दिया था, जिसे तगड़ा झटका लगा। हालांकि, एनडीए ने बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें हासिल कर तीसरी बार सरकार बना ली।

कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के साथ जिला परिषद सदस्य सुजाता वैध, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष सिंह, पंकज दास सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - 

Bihar News: गया की इस महिला अधिकारी पर क्‍यों गुस्‍साए विजय सिन्‍हा? सस्‍पेंड करने के बाद दे दिए ये आदेश

Jitan Ram Manjhi: महागठबंधन 9 सीटें कैसे जीत गया? जीतन राम मांझी ने खोल दी पोल; बताई अंदर की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।