Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishor: प्रशांत किशोर को झटका, अब इस कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; जन सुराज से दिया इस्तीफा

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 09:32 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के बीच राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर कुमार झा ने व्यक्तिगत कारण ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांक किशोर को लगा झटका। फाइल फोटो- पीटीआई
    विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांक किशोर को लगा झटका। फाइल फोटो- पीटीआई

    HighLights

    1. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज, पार्टियों से इस्तीफों का दौर जारी।
    2. जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर कुमार झा ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे में व्यक्तिगत कारण बताए।
    3. जवाहर कुमार झा ने बांका सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की, उनका उद्देश्य विकास, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देना है।

    संवाद सूत्र, बांका। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) होने हैं। चुनाव में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन राज्य में सियासी पारा आए दिन हाई होता जा रहा है। पार्टियों से इस्तीफों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को बड़ा झटका लगा है।

    वरिष्ठ नेता जवाहर कुमार झा ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी (Jan Suraaj Party) छोड़ने को लेकर व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में उनके द्वारा पार्टी को बाय-बाय करने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

    बांका से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जवाहर कुमार झा

    वैसे उन्होंने बांका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जवाहर कुमार झा ने कहा कि वे जनता की सेवा को अपने राजनीतिक जीवन का प्राथमिक उद्देश्य बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति को जनता के वास्तविक मुद्दों से जोड़ना है। जातिवाद और धनबल की राजनीति से हटकर विकास, शिक्षा, रोजगार और जनकल्याण को प्राथमिकता पर होगी।

    बांका विधानसभा सीट 2020 के नतीजे

    • बिहार राज्य के बांका जिले में स्थित बांका विधानसभा क्षेत्र में 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विजय प्राप्त की थी।
    • इस चुनाव में भा.ज.पा. के उम्मीदवार राम नारायण मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार जावेद इकबाल अंसारी को 16,828 मतों के अंतर से हराया था।
    • बांका विधानसभा क्षेत्र बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे

    2024 के लोकसभा चुनाव में भी बांका क्षेत्र में राजनीतिक हलचल रही। जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार गिरधारी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जय प्रकाश नारायण यादव को हराकर बांका लोकसभा (सांसद) सीट पर 1,03,844 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की।

    खबरें और भी

    इस चुनाव में गिरधारी यादव की शानदार जीत ने क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रभाव को और मजबूत किया।बांका क्षेत्र में इन चुनाव परिणामों ने स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दिया।

    2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत ने जनता दल (यूनाइटेड) को इस क्षेत्र में अपनी पकड़ और भी मजबूत करने का अवसर दिया।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पीके ही नहीं, अब केके भी बढ़ा रहे तेजस्वी की चिंता; बिहार में शुरू हुआ सियासी 'खेल'

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: मुसलमानों का अपमान नहीं बर्दाश्त कर सके प्रशांत किशोर, BJP विधायक की लगा दी जमकर क्लास