विवाह मुहूर्त 2026: फरवरी से दिसंबर तक के 58 दिन है शुभ, जुलाई में मात्र चार दिन होगी शादी
Shubh vivah muhurta 2026 wedding dates : चार फरवरी से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू हो गए हैं, जिससे मांगलिक कार्यों की रौनक लौट आई है। फरवरी से दिसंबर 2026 ...और पढ़ें

Shubh vivah muhurta 2026 wedding dates।
HighLights
शुभ विवाह मुहूर्त 4 फरवरी से शुरू, मांगलिक कार्यों में रौनक।
फरवरी से दिसंबर 2026 तक कुल 61 शुभ विवाह तिथियां।
शादियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिली गति, बाजारों में भीड़।
संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। Shubh vivah muhurta 2026 wedding dates : शुभ विवाह मुहूर्त की शुरुआत चार फरवरी से हो चुकी है। लंबे अंतराल के बाद शादी-ब्याह का समय शुरू होते ही बाराहाट और आसपास के क्षेत्रों में मांगलिक कार्यों की रौनक लौट आई है। घर-परिवारों में हल्दी, उपटन और मेहंदी जैसी रस्में उत्साह के साथ आयोजित की जा रही हैं और घरों में खुशियों का माहौल देखा जा रहा है।
पंडितों के अनुसार खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी माह से विवाह, उपनयन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। मैरिज हाल, सामुदायिक भवन, धर्मशालाएं और होटल पहले ही बुक होने लगे हैं। बाजारों में भी कपड़ा, जेवरात, सजावट सामग्री, बर्तन और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।
शादी-ब्याह से जुड़े व्यवसाय जैसे दर्जी, कैटरर, हलवाई, बैंड-बाजा और टेंट व्यवसाई इस मौसम में राहत महसूस कर रहे हैं। लोग सादगीपूर्ण और दहेज-मुक्त विवाह को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। फरवरी और मार्च माह में इस वर्ष सबसे अधिक शुभ विवाह मुहूर्त पड़ने के कारण उत्साह और भी बढ़ा है।
इस वर्ष के सबसे शुभ विवाह तारीखें
- फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
- मार्च: 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
- अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
- मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
- जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
- जुलाई: 1, 6, 7, 11
- नवंबर: 21, 24, 25, 26
- दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11
पंडित राधाकांत झा के अनुसार वाराणसी और मिथिला पंचांग के अनुसार इस वर्ष कुल 61 विवाह मुहूर्त हैं, जिनमें 50 सामान्य और 11 अबूझ सावे शामिल हैं। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास के कारण विवाह कार्य स्थगित रहेंगे। जनवरी में शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण एक भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं था।
खबरें और भी
विवाह मुहूर्त के शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है। सब्जी व्यवसायी भूपेंद्र ने कहा कि शादी-ब्याह शुरू होते ही आलू, प्याज और लहसुन के दाम बढ़ सकते हैं। किराना दुकानदार रजनी कुमार ने बताया कि इस समय हर तरह के सामान की बिक्री बढ़ जाती है। होटल व्यवसायी आशीष कुमार ने कहा कि शुभ मुहूर्त की शुरुआत से व्यापारियों और घरों में खुशियां दोनों लौट रही हैं।