यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'आप हमें चंदा दीजिए, हम आपको धंधा देंगे', इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर भड़के 'सन ऑफ मल्लाह'
Bihar Political News मुकेश साहनी ने बांका और जमुई की चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिये भाजपा द्वारा चंदा लिए जाने प ...और पढ़ें

जागरण टीम, बांका/जमुई। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने बांका और जमुई में चुनावी सभा में आइएनडीआइए की सरकार बनने के बाद किसानों, गरीबों के लिए किए जाने वाले कामों की चर्चा की। इसके साथ ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के जरिये भाजपा द्वारा चंदा लिए जाने पर सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा का अभियान है, आप हमें चंदा दीजिए, हम आपको धंधा देंगे।
मुकेश सहनी ने कहा कि दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने किए वादे को भूल गए हैं। 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा झूठ साबित हुआ।
मुकेश सहनी ने लोगों से आह्वान किया कि वादाखिलाफी करने वाली सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की है।
अग्निवीर योजना को लेकर भाजपा को घेरते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि 75 साल की उम्र में प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं और इस योजना में 22 साल की उम्र में जवानों को रिटायर कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों से राजद के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को वोट देकर देश में गरीबों यानी आइएनडीआइए की सरकार बनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav : बिहार में रोजगार को लेकर क्या थी तेजस्वी की प्लानिंग? खुद बताया सबकुछ, कहा- लेकिन चाचा ने धोखा...