यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में किस आधार पर मिलेगा टिकट, तेजस्वी यादव ने कर दिया एलान
तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और गरीबी को बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। इस ब ...और पढ़ें

HighLights
- बांका जिले के ढाकामोड़ में चैती दुर्गा मेला का उद्घाटन करने आए थे तेजस्वी
- तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 साल में बिहार की हालत हो गई खराब
संवाद सूत्र, बांका। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी व गरीबी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी और गरीबी है। बेरोजगारी, गरीबी और पलायन में बिहार सबसे आगे है। 2020 में सरकार में आने के बाद उन्होंने इस पर काम किया।
नतीजा यह हुआ कि सरकार बनने के बाद लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। तेजस्वी स्थानीय ढाकामोड़ में चैती दुर्गा पूजा समारोह में मेला महोत्सव का उद्घाटन करने आए थे।
तेजस्वी ने बताया किस आधार पर मिलेगा टिकट
इस दौरान आयोजित समारोह में उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच रहने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा।
खासकर बांका जिला की पांचों विधानसभा सीटों पर इस बार ठोक-ठाक कर प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।
भाजपा ने राज्य का बुरा हाल किया
खबरें और भी